फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोर्ट में जज के सामने कराने थे बयान दर्ज, पीड़िता निकली कोरोना संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। अंतरजातीय विवाह के बाद पति व उसके दोस्तों पर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली युवती कोरोना संक्रमित हो गई है। बुधवार को पुलिस जब उसके अदालत में जज के सामने बयान दर्ज कराने की तैयारी कर रही थी, तभी उसकी कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आ गई। जांच अधिकारी महिला एसआई का कहना है कि अब कोरोना की नेगेटिव रिपोर्ट आने के बाद ही पीड़िता के अदालत में बयान दर्ज हो सकेंगे। तब तक उसे पीजीआई में ही क्वॉरेंटाइन कर दिया गया है। अभी तक मामले में कोई गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 19 वर्षीय युवती ने शिकायत दी है कि शहर के एक युवक ने उसकी अश्लील वीडियो बना रखी थी। 24 दिसम्बर को आरोपी उसे कोर्ट में ले गया और ब्लैकमेल करते हुए शादी कर ली। इसके बाद उसे एक होटल में ले गया, जहां उसे जबरन शराब पिलाई गई। साथ ही सामूहिक दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी ने उसे 2 दिन दूसरी जगह अपने परिचित के पास रखा। बाद में प्रोटेक्शन के लिए कोर्ट में ले गया। कोर्ट ने उन्हें सेफ हाउस भेज दिया। सेफ हाउस के बाद आरोपी अपने घर ले गया, जहां युवती की मां उससे मिलने पहुंची। युवती अपनी मां के साथ घर आ गई और पूरे मामले से अवगत कराया। मां ने अपनी बेटी की तबीयत खराब होने के चलते पीजीआई में दाखिल कराया, जहां पुलिस ने पीड़िता के बयान दर्ज किए और आरोपी युवक व उसके 4 दोस्तों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म, जान से मारने की धमकी देने व साजिश रचने का मामला दर्ज किया। बुधवार को पुलिस पीड़िता की अदालत में बयान दर्ज कराना चाहती थी, लेकिन पीड़िता की कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आने से बयान दर्ज नहीं हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें