फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचसीएमएस डॉक्टर रहे सामूहिक अवकाश पर, ओपीडी बंद होने से मरीज रहे परेशान

विज्ञापन
सिविल अस्पताल में ओपीडी बंद कर रोष प्रकट करते एससीएमएस डॉक्टर। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर रोहतक। सिविल अस्पताल में मरीज के इलाज के लिए भटकते रहे। मंगलवार को हरियाणा सिविल मेडिकल सर्विस एसोसिएशन के सदस्य अपनी मांगों को लेकर सामूहिक अवकाश पर रहे। डॉक्टरों ने विरोध स्वरूप ओपीडी बंद रख कर रोष प्रकट किया। मंगलवार को मरीज सिविल अस्पताल पहुंचे। यहां इलाज के लिए डॉक्टर नहीं मिले। डॉक्टरों के सामूहिक अवकाश पर होने के कारण ओपीडी में सन्नाटा पसरा रहा। डॉक्टर के केबिन के खाली रहे। मरीजों को बैरंग वापस लौटना पड़ा। कुछ गंभीर मरीजों को डॉक्टरों ने राहत पहुंचाते हुए दवा लिख कर घर भेज दिया। एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. जसबीर परमार ने कहा कि प्रदेश भर में डॉक्टर सामूहिक अवकाश पर हैं। अपनी मांगों को लेकर डॉक्टर ने ओपीडी बंद रखकर विरोध जताया है। पीजी पॉलिसी व स्पेशलिस्ट कैडर बनाने और एसएमओ की सीधी भर्ती पर स्थायी रोक लगाने की मांग को लेकर अरसे से एसोसिएशन संघर्षरत है। सरकार इस ओर ध्यान नहीं दे रही है। इस बारे में कई बार बात भी हो चुकी है। इसलिए डॉक्टर ने हार कर ओपीडी बंद करने का कदम उठाया है। अभी तक आने सुनवाई नहीं की तो 14 तारीख को आपात सेवाएं भी बंद कर दी जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें