सोनीपत में साइबर ठग खाकी वालों को भी ठगी का शिकार बनाने लगे हैं । ऐसा ही मामला गांव खानपुर कलां में सामने आया है। गांव खानपुर कलां के रहने वाले हरियाणा पुलिस के सिपाही को क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने का झांसा देकर 21 हजार 248 रुपये निकालने का मामला सामने है। सदर थाना गोहाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
गांव खानपुर कलां के रहने वाले सुरजीत ने सदर थाना पुलिस को बताया कि वह हरियाणा पुलिस में सिपाही के पद पर नियुक्त हैं। उन्होंने बताया कि 16 सितंबर, 2021 को उनके पास एसबीआई कस्टमयर केयर की तरफ से कॉल आई थी। कॉल करने वाले क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने का झांसा दिया था। आरोपी ने उसे झांसे में लेकर उससे ओटीपी नंबर पूछ लिया था। उससे ओटीपी नंबर पूछकर आरोपी ने खाते से 21 हजार 248 रुपये निकाल लिए। उसने ठगी करने वाले के बारे में पत करने का प्रयास किया, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल सकी। अब उसने मामले की शिकायत पुलिस को दी है। सदर थाना गोहाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।