अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
वर्ल्ड रैंकिंग में नंबर वन बॉक्सर अमित पंघाल ने आमंत्रित प्रतियोगिता में अमरीकी बॉक्सर हरेरा को हरा कर जीत की लय बरकरार रखी। दूसरे बॉक्सर शिव थापा दूसरे दौर में आगे बढ़ने से चूक गए।
ओलंपिक कोटा के बाद भारतीय बॉक्सर को कोई भी टूर्नामेंट खेलने को नहीं मिल रहा था। पूरा विश्व कोरोना महामारी की चपेट में था। आने वाले टोकयो ओलंपिक को देखते हुए भारतीय खेल प्राधिकरण ने ओलिम्पिक कोटा प्राप्त बॉक्सर को ट्रेनिंग एवं आमंत्रित टूर्नामेंट में भाग लेने के लिए यूरोप भेजा। एलेक्सिस वास्टीन मेमोरियल इंटरनेशनल बॉक्सिंग टूर्नामेंट के पहले दिन भारतीय बॉक्सर आमिट पंघाल ने अमेरिका के बॉक्सर हरेरा को हरा कर जीत हासिल की। जबकि दूसरे बॉक्सर शिव थापा दूसरे दौर के मुकाबले में जगह बनाने से चूक गए। ये ओलंपिक कोटा प्राप्त मनीष कौशिक की जगह गए थे।