04सीटीके03...भारतीय कुश्ती संघ की ओर से बहादुरगढ़ में आयोजित कुश्ती प्रतियोगिता में विजेता गांव
रोहतक। यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग की ओर से स्पेन में 2 से 8 सितंबर तक विश्व जूनियर कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इसके लिए भारतीय कुश्ती संघ ने शनिवार को अंडर-20 वर्ग के ट्रायल का आयोजन बहादुरगढ़ के मॉडर्न सीनियर सेकेंडरी स्कूल में किया। चयन प्रतियोगिता में समर गोपाल पूर निवासी प्रिंस ने ग्रीको रोमन के 82 किलोग्राम भारवर्ग में अपना स्थान पक्का किया। प्रिंस सोनीपत स्थित स्वामी भूमानंद कुश्ती अकादमी में अभ्यासरत हैं। जूनियर भारतीय कुश्ती टीम में चयन होने पर स्वामी भूमानंद कुश्ती अकादमी के कोच सुरेंद्र कादयान, नितिन, सचिन शर्मा, अंकुश शर्मा, साई कोच अमित, राजबीर कोच, रवि पहलवान, सचिन पहलवान, एडवोकेट अंकित शर्मा व अकादमी के सभी पहलवानों ने प्रिंस को बधाई दी।