फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: शंभू धरने पर बोल नहीं पाते थे रोहतक के किसान, इसलिए प्रदेशस्तरीय नया संगठन बनाया

विज्ञापन
04सीटीके25...टिटौली गांव में किसानों व मजदूरों की आम सभा की बैठक में मौजूद किसान व मजदूर। स्रोत
विज्ञापन
रोहतक। शंभू बॉर्डर पर पंजाब के किसानों के चल रहे धरने पर बोलने का समय न मिलने के चलते रोहतक के किसानों ने किसान- मजदूर संगठन नाम से नया संगठन बनाया है। उमेद सिंह रिठाल इसके अध्यक्ष होंगे जबकि रणधीर धामड़ को जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन

रिठाल ने बताया कि रविवार दोपहर टिटौली गांव में कुंडू खाप के प्रधान जयबीर कुंडू के आवास पर 100 से ज्यादा किसानों की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता बुजुर्ग हवा सिंह टिटौली ने की। इस दौरान रणधीर सिंह धामड़, मोनिका सिसरौली, हरज्ञान पूर्व सरपंच धामड़, सतीश पूर्व अध्यक्ष ब्लॉक समिति बांस, सुरेंद्र चिड़ी व रोहतास सरपंच टिटौली सहित चमारिया, धामड़, रिठाल, मकड़ोली व सिसरोली सहित अन्य गांवों के किसान भी शामिल रहे।
चढूनी की भाकियू के बाद सुरेश कौंथ की यूनियन से तोड़ा नाता
किसान नेता उमेद सिंह रिठाल ने बताया कि पहले वे गुरनाम सिंह के नेतृत्व वाली भारतीय किसान यूनियन से जुड़े थे, लेकिन पंजाब में हुए विधानसभा चुनाव में गुरनाम सिंह चुनाव लड़ने चले गए। ऐसे में उनसे जुड़े हरियाणा के किसान नेताओं ने पांच नई यूनियन बना ली। रोहतक के काफी किसान हिसार के किसान नेता सुरेश कौंथ के नेतृत्व वाली किसान-मजदूर यूनियन से जुड़ गए। अब उन्होंने अपना नया संगठन किसान-मजदूर संगठन बनाने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

15 अगस्त को शहर में ट्रैक्टर मार्च निकालेंगे
किसान नेता ने बताया कि 15 अगस्त को शहर में ट्रैक्टर मार्च निकाला जाएगा। मार्च नई अनाज मंडी से शुरू होकर भिवानी चुंगी होते हुए पुराने बस स्टैंड के पास वाल्मीकि चौक पर पहुंचेगी। वहां महर्षि वाल्मीकि की प्रतिमा पर माल्यार्पण करके भिवानी स्टैंड पहुचेंगे। वहां शहीद भगत सिंह की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करके आंबेडकर चौक पहुंचेंगे। आंबेडकर चौक पर नए कानूनों की प्रति जलाकर मानसरोवर पार्क तक जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें