18.. रोहतक की टीम को सम्मानित करते आयोजक। स्रोत:कोच
- फोटो : udhampur news
रोहतक। तीसरी जूनियर हरियाणा राज्य लैक्रोस चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए रोहतक की टीम ने स्वर्ण पदक हासिल किया। प्रतियोगिता 8 से 10 जनवरी तक चरखी दादरी में आयोजित की गई। प्रतियोगिता में प्रदेश से 16 टीमों ने भाग लिया। वहीं रोहतक टीम खिलाड़ी सुशांत को हरियाणा बेस्ट डिफेंडर (गोल कीपर) का खिताब मिला।
रोहतक की टीम ने सेमी फाइनल में हिसार को 19-11 और फाइनल मैच में रेवाड़ी को 17-15 से हराकर स्वर्ण पदक हासिल किया। रोहतक लेक्रोस प्रधान डॉ. सुमित राठी ने बताया लड़कों की टीम में सम्राट कप्तान, अंश कुंडू, अश्विनी, वंश भारद्वाज, तुषार, संस्कार, मोहित भारद्वाज, सैम, सुशांत, तमन्न, देव मोर, कर्ण, हर्ष भारद्वाज व मोहित टीम का हिस्सा रहे।
टीम कोच फौजी राजीव हुड्डा, टीम मैनेजर मोहित लठवाल, टीम इंचार्ज मानसी, काजल, शुभम पांचाल व रोहित नागर का भी इस जीत में अहम योगदान रहा।