26...सड़क सुरक्षा अभियान के तहत रेंज स्तरीय प्रतियोगिता में विजेता छात्रों को सम्मानित करते एस
रोहतक। पुलिस की ओर से सोमवार को सड़क सुरक्षा प्रतियोगिता 2025-26 का आयोजन किया गया। इसमें रोहतक रेंज की रोहतक, भिवानी व दादरी की टीमों ने शिरकत की। रोहतक ने लेवल एक, तीन व चार में बाजी मारी। भिवानी की टीम लेवल 2 की विजेता रही।
एसपी सुरेंद्र सिंह भौरिया ने बताया कि गोहाना रोड स्थित आईबी स्कूल हुई रेंजस्तरीय प्रतियोगिता में रोहतक, चरखी दादरी व भिवानी के स्कूल व कालेजों की टीमों ने भाग लिया। लेवल-एक में आंबेडकर चौक स्थित मॉडल स्कूल की टीम के हार्दिक, ध्रूव व हर्षवर्धन प्रथम रहे।
लेवल-दो में टीआईटी स्कूल भिवानी का चिराग, यनिश व जगजीत विजेता रहे। लेवल-3 में पठानिया पब्लिक स्कूल रोहतक से ध्रूव, लक्षिता, रितेश प्रथम रहे। लेवल-4 में वैश्य कॉलेज रोहतक के लक्ष्य, दीपांशु व जतिन विजेता रहे।
मौके पर एसपी भौरिया ने विजेता छात्रों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। मौके पर डीएसपी मुख्यालय रवि खुंडिया, डीएसपी भिवानी अनुप, डीईओ मंजीत मलिक, मॉडल स्कूल प्रधानाचार्य अरुणा तनेजा, ट्रैफिक थाना प्रभारी निरीक्षक जसबीर सिंह व अन्य पुलिस अधिकारी भी मौजूद रहे। कोऑर्डिनेटर ट्रैफिक पुलिस के एएसआई राजेश रहे।