फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहतक में इस गर्मी बिजली छुड़ाएगी पसीने

Sun, 09 Apr 2017 01:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
विज्ञापन
ज्यादा लंबे कट लगाए जाएंगे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गर्मी में अगर आपका पड़ोसी बिजली चोरी करता है तो उसका खामियाजा फीडर के अंदर आने वाले पूरे एरिया को भुगतना पड़ेगा। क्योंकि बिजली निगम उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम के मुख्यालय से जारी पत्र को आधार बनाकर लाइनलोस के आधार पर रिकार्ड एकत्रित कर रहा है। जहां ज्यादा लाइनलोस होगा, उस एरिया में ज्यादा लंबे कट लगाए जाएंगे। कट की समय सीमा 2 से 8 घंटे तक हो सकती है। 
विज्ञापन


बिजली निगम के चीफ इंजीनियर की ओर से पत्र जारी हुआ है, जिसमें लाइनलोस को 15 से 20 प्रतिशत तक लाने का प्रयास करने की हिदायत दी गई है। क्योंकि फीडर स्तर पर कहीं-कहीं लाइनलोस 50 प्रतिशत से भी ज्यादा है। इस कारण बिजली निगम लगातार घाटे में जा रहा है।

इसका खामियाजा उन ईमानदार उपभोक्ताओं को भी भुगतना पड़ता है, जो समय पर बिजली के बिल जमा करवाते हैं। निगम अधिकारियों का कहना है कि लोग सामूहिक तौर पर बिजली चोरी रोकने के लिए प्रयास करें और चोरी की तुरंत निगम को सूचना दें। तभी कटों से राहत मिल सकती है।
विज्ञापन


इस तरह लगेंगे कट
लाइन लोस                    कट की समय सीमा 
20 से 25 प्रतिशत         2 घंटे 
25 से 35 प्रतिशत         4 घंटे
35 से 50 प्रतिशत         6 घंटे
50 से ऊपर                  8 घंटे 

फीडर स्तर पर लगेंगे कट, एक सप्ताह में होगा शेड्यूल तैयार
शहर के अंदर तीन डिवीजन हैं, जिसमें डिवीजन नंबर एक में हुडा का सेक्टर एरिया, माडल टाउन, आदर्श नगर, रामगोपाल कालोनी का एरिया आता है। जबकि डिवीजन नंबर दो में रेलवे लाइन के पार हाउसिंग बोर्ड कालोनी, डीएलएफ कालोनी, गांधी कैंप, आर्य नगर, काठमंडी, जनता कालोनी, झज्जर रोड के दोनों तरफ का एरिया शामिल है।

जबकि डिवीजन नंबर तीन में पुराना सिटी एरिया ओल्ड सिटी एरिया, हिसार व जींद रोड एरिया और ओल्ड आईडीसी का एरिया शामिल है। तीनों डिवीजन में 66 फीडर हैं। जहां 12 पावर हाउस 33 केवी व 4 पावर हाउस 132 केवी के हैं। एक सप्ताह में विभाग लाइनलोस का शेड्यूल तैयार करके एरिया वाइज कट लगाना शुरू कर देगा। 

गर्मी में बढ़ जाती है अढ़ाई करोड़ यूनिट की खपत
निगम के अधिकारियों के मुताबिक रोहतक शहर में सर्दियों के मौसम में औसतन हर रोज साढ़े 5 करोड़ यूनिट की खपत होती है, जबकि गर्मियों के मौसम में यह खपत अब 7 करोड़ प्रतिदिन पहुंच गई है। मई व जून में खपत 8 करोड़ को भी पार करने की उम्मीद है। साथ ही लाइनलोस भी बढ़ जाता है। इसके चलते निगम अभी से कदम उठा रहा है। 

गर्मी में बिजली लाइन पर दबाव बढ़ जाता है। इसके चलते सभी फीडर की मरम्मत करवा दी गई है ताकि कोई फाल्ट न आए। साथ ही लाइनलोस के आधार पर शहर के अंदर गर्मियों में कट लगेंगे। कट की समय सीमा 2 से 8 घंटे तक हो सकती है। फिलहाल निगम 24 घंटे सिटी एरिया में पावर सप्लाई कर रहा है। 
विज्ञापन

जगदीश शर्मा, एक्सईएन बिजली निगम, सिटी डिवीजन।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें