फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: महिला और पुरुष वर्ग में रोहतक की टीम विजेता बनी

विज्ञापन
विजेता टीम रोहतक को सम्मानित करते हुए सेशन जज। स्रोत संवाद।फोटो: दमखम दिखाते हुए खिलाड़ी। स्रो
विज्ञापन
नरवाना (जींद)। नवदीप स्टेडियम में आयोजित हरियाणा स्टेट इंटर कॉलेजिएट महिला और पुरुष हॉकी चैंपियनशिप 2025-26 के तीसरे दिन शुक्रवार को रोमांचक मुकाबले हुए। पुरुष और महिला दोनों वर्गों में रोहतक की टीम विजेता बनी।
विज्ञापन

समापन के मौके पर बतौर मुख्य अतिथि सेशन जज जगदीप लोहान पहुंचे। उनको क्लब प्रधान भारत भूषण गुप्ता, स्टेडियम इंचार्ज संदीप गोयत, रोहतास पीटीआई और आयोजक प्रिंसिपल डॉ. नरेंद्र सिवाच ने स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। जज जगदीप लोहान ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताएं प्रदेश में हॉकी को बढ़ावा देने और खिलाड़ियों को बेहतर मंच उपलब्ध कराने में अहम भूमिका निभाती हैं।
रोहतक की महिला और पुरुष वर्ग की टीमों को नकद पुरस्कार, ट्रॉफी और मेडल प्रदान किए गए। प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली टीम को 25 हजार रुपये, द्वितीय को 15 हजार रुपये और तृतीय स्थान पर रहने वाली टीम को 10 हजार रुपये की राशि दी गई। इस मौके पर एसडी महिला कॉलेज की प्रधानाचार्य डॉ अंजना लोहान, रोहतास पीटीआई मौजूद रहे।
विज्ञापन


यह रहे परिणाम
पुरुष वर्ग में पहला मैच रोहतक और केएम काॅलेज नरवाना की टीम के बीच खेला गया। इसमें रोहतक की टीम ने केएम काॅलेज की टीम को 3-0 से पराजित कर प्रथम स्थान हासिल किया। केएम कालेज नरवाना की टीम को दूसरे स्थान पर संतोष करना पड़ा। तीसरे स्थान पर सोनीपत राई की टीम रही। वहीं महिला वर्ग में जाट कालेज रोहतक की टीम का राई (सोनीपत) की टीम के बीच कड़ा मुकाबला हुआ। इस मुकाबले में रोहतक की टीम ने राई की टीम को 2-0 से पराजित किया। तीसरे स्थान पर भिवानी की टीम रही।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें