फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करनाल पुलिस की लापरवाही पर रोहतक एसपी आवास का घेराव

Mon, 01 Feb 2016 01:43 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल में ससुराल से बेटी श्वेता के लापता होने और पुलिस की लापरवाही के चलते गुस्साए परिजन और सामाजिक संगठन रविवार सुबह एसपी आवास पहुंच गए। आधा दर्जन से ज्यादा सामाजिक संगठनों, कॉलोनीवासियों और परिजनों ने बेटी की तलाश की मांग करते हुए एसपी शशांक आनंद के आवास का घेराव किया और रोड जाम कर दिया।
विज्ञापन


 इस दौरान प्रदर्शनकारियों से पुलिस और राहगीरों की नोकझोंक भी हुई। करीब एक घंटे तक रोड जाम के बाद हालात बिगड़ते देख डीएसपी विजेंद्र सिंह टीम सहित मौके पर पहुंचे। उन्होंने प्रदर्शनकारियों को मामले में करनाल आईजी और एसपी को खत लिखने और कार्रवाई का आश्वासन दिया।

साथ ही स्थानीय पुलिस द्वारा भी जांच का आश्वासन दिया। इसके बाद प्रदर्शनकारी वापस गए। मेडिकल रोड स्थित आदर्शनगर निवासी नि:शक्त युवती श्वेता करनाल के घरौड़ा स्थित जैल सिंह कॉलोनी स्थित अपनी ससुराल से 3 जनवरी से लापता है। कई बार शिकायत के बावजूद करनाल पुलिस अभी तक उसका सुराग नहीं लगा पाई।
विज्ञापन


 वहीं परिजनों सहित अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति के नेतृत्व में कई सामाजिक संगठनों ने रोहतक एसपी आवास पहुंच कर पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों में महिला, बच्चों सहित बुजुर्ग शामिल रहे। सभी प्रदर्शनकारी सुबह 11 बजकर 45 मिनट पर एसपी आवास के सामने सड़क पर बैठ गए।

प्रदर्शनकारियों की डीएसपी व पुलिस के अन्य अधिकारियों से नोकझोंक भी हुुई। एक घंटे बाद सभी प्रदर्शनकारी लौटे। विरोध प्रदर्शन में जनवादी महिला समिति, पूर्वांचल एकता सेवा समिति, नागरिक मंच, किसान सभा, भवन निर्माण यूनियन के सदस्यों सहित कॉलोनीवासी शामिल रहे।
 
स्थानीय पुलिस एसआईटी करेगी श्वेता की तलाश  
प्रदर्शनकारियों के बढ़ते दबाव के चलते डीएसपी विजेन्द्र सिंह ने मामले में एसआईटी गठित कर दी। साथ ही उन्होंने कहा कि भले ही मामला करनाल का हो लेकिन, स्थानीय पुलिस के कुछ मुलाजिम पीड़ित परिवार के साथ करनाल भी जाएंगे। ताकि वहां की पुलिस से भी संपर्क किया जा सके।  

करनाल तो कभी रोहतक प्रशासन से लगाई गुहार

बेटी की तलाश को लेकर उसकी मां प्रियंका देवी कभी करनाल तो कभी रोहतक जिला व पुलिस प्रशासन के उच्च अधिकारियों से मिली। प्रियंका ने बताया कि उसने 4 और 8 जनवरी को घरौड़ा थाना प्रभारी, 16 जनवरी को करनाल एसपी, 2 बार एसपी रोहतक और दो बार रोहतक डीसी से मुलाकात कर आरोपियों पर कार्रवाई करने की मांग की। लेकिन अधिकारियों ने आश्वासन के अलावा कोई भी कार्रवाई नहीं की।

ससुराल पक्ष से पूछताछ तक नहीं

मायके पक्ष ने श्वेता के गुम हो जाने के बाद से ही उसके ससुराल पक्ष पर संदेह जताया था। इसके बावजूद घरौड़ा पुलिस ने न तो श्वेता के पति राजेन्द्र से कोई पूछताछ की और न ही अन्य सदस्यों से। श्वेता की मां प्रियंका का आरोप है कि घरौंड़ा थाना पुलिस ससुराल पक्ष के लोगों से मिली हुई है। जब भी करनाल पुलिस से गुहार लगाने गई तो उसे दुत्कार कर बाहर भेज दिया गया।

2 फरवरी को करनाल में प्रदर्शन

लगातार मामले में टालमटोल रवैया अपनाने वाली करनाल पुलिस के विरोध में पीड़ित परिवार के साथ अन्य सामाजिक संगठन 2 फरवरी को करनाल में विरोध प्रदर्शन करेंगे। अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति की जिला सचिव अंजू ने बताया कि करनाल पुलिस की ओर से अभी तक श्वेता की तलाश के लिए कोई कदम नहीं उठाए गए हैं।

ये था मामला

वर्तमान में आदर्शनगर निवासी श्वेता मूलरूप से बिहार के मुंगेर के बीरहा गांव निवासी पप्पू कुशवाहा की बेटी है। पप्पू कुशवाहा खुद नि:शक्त है और मेहनत मजदूरी करके परिवार का गुजार करते हैं। नि:शक्त श्वेता की शादी 8 दिसंबर 2015 को करनाल के घरौंड़ा के जैलसिंह कॉलोनी निवासी सतपाल से हुई थी। 3 जनवरी 2016 की सुबह श्वेता संदिग्ध परिस्थितियों में ससुराल से लापता हो गई। ससुराल पक्ष ने उसके मायके को सूचना दी। मायके वालों की शिकायत पर ही करनाल पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज किया था।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें