हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की 12वीं कक्षा की परीक्षा का परिणाम मंगलवार शाम जारी किया गया। जिले की टॉप टेन सूची में बेटियां ही हैं। यही नहीं इस बारे में निजी स्कूलों के दबदबे को भी सरकारी स्कूलों ने चुनौती दी है। बैंसी के सरकारी स्कूल की छात्रा मनीषा 493 अंक लेकर जिला टॉपर बनी है। बोर्ड परीक्षा परिणाम में जिले का प्रदर्शन दूसरे वर्ष भी खराब रहा। परिणाम सूची में जिला 71.90 प्रतिशत अंकों के साथ पांच पायदान फिसल कर 21वें स्थान पर पहुंच गया है। पिछले वर्ष के मुकाबले परिणाम 1.67 प्रतिशत कम रहा। खराब परिणाम ने शिक्षा विभाग व अधिकारी दोनों की चिंता बढ़ा दी है।
बोर्ड के वार्षिक परीक्षा परिणाम में भले इस बार सरकारी स्कूलों ने निजी स्कूलों से कड़ी टक्कर दी हो, मगर जिले का प्रदर्शन चिंतनीय है। जिला का प्रदर्शन पिछले दो वर्षों से लगातार गिरता जा रहा है। वर्ष 2018 में प्रदेश में आठवें पादान पर खड़ा जिला पिछले वर्ष आठ व इस वर्ष पांच पायदान फिसल कर 21वें स्थान पर पहुंच गया है। अब सिर्फ सोनीपत जिला ही 71.83 प्रतिशत अंकों के साथ हमसे पीछे। पंचकूला 90.01 प्रतिशत अंकों के साथ सबसे आगे है।
यह है टॉप टेन मेधावियों की सूची
नाम अंक स्कूल
मनीषा 493 राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बैंसी।
आकृति 490 आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बसाना।
तन्नू 490 राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मौखरा।
प्रिया 490 एसवीएम वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय काहनौर।
शारदा 489 राजकीय कन्यावरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मदीना।
प्रीति 488 नवयुग शिक्षा निकेतन वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मकड़ौली खुर्द।
ज्योति 487 एसवीएम वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय काहनौर।
शालू 487 श्री बाबा हरिदास वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कंसाला।
निधि 487 विकास वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भैणी सुरजन।
तनू 487 डीआरएम वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रुड़की।
बोर्ड परीक्षा परिणाम का ब्योरा
वर्ष परीक्षार्थी पास फेल कंपार्टमेंट पास प्रतिशत
2020 9830 7068 839 1923 71.90
2019 9256 6810 1061 1385 73.57
2018 11165 7385 1422 2368 63.84
2017 10802 6495 1997 2310 59.26
2016 12846 8310 2255 1780 64.69
नोट : हरियाणा शिक्षा बोर्ड की ओर से जारी आंकड़ा