फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak: आंवल मस्जिद प्रकरण में लापरवाही बरतने पर सिक्योरिटी ब्रांच का कर्मचारी लाइन हाजिर

Tue, 08 Aug 2023 01:51 AM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)

सार

जिले में 14 मस्जिदों की सुरक्षा को लेकर एएसपी ने थाना प्रभारियों को कड़ी हिदायत दी है। आंवल में अभी पुलिस तैनात रहेगी। अकेले कलानौर थाना एरिया में 8 मस्जिद हैं। तीन शहर तो एक महम, एक लाखनमाजरा व एक सदर थाना एरिया में है। 
विज्ञापन
Demo Pic - फोटो : google
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रोहतक के गांव आंवल में मस्जिद पर पथराव मामले में सहायक पुलिस अधीक्षक (एएसपी) मेधा भूषण ने सिक्योरिटी ब्रांच के कर्मचारी विजय सिंह को लाइन हाजिर किया है। कर्मचारी पर लापरवाही बरतने का आरोप है। साथ ही एएसपी ने मामले की विभागीय जांच के आदेश दिए हैं। उधर, जिले की सभी 14 मस्जिदों की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की गई है। साथ ही आंवल में अगले आदेशों तक पुलिस बल तैनात रहेगा।

विज्ञापन

 

जिले में 14 मस्जिद हैं, जिसमें तीन रोहतक शहर में हैं। इसमें एक किला रोड, दूसरी चमेली मार्केट व तीसरी जींद रोड पर है। अकेले कलानौर थाने के अंतर्गत कलानौर शहर, आंवल, निगाना, तेमूरपुर, खेरड़ी व लाहली गांव स्थित आठ जगह मस्जिद हैं। इसके अलावा सदर थाने के अंतर्गत धामड़ व महम में भी एक-एक मजिस्द है। आंवल की घटना को छोड़कर सभी जगह सौहार्द और शांतिपूर्ण माहौल है।

आंवल मस्जिद प्रकरण में ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर सिक्योरिटी ब्रांच के कर्मचारी विजय सिंह को लाइन हाजिर किया गया है। अब आगे विभागीय कार्रवाई होगी। -सन्नी सिंह, इंचार्ज सिक्योरिटी ब्रांच

विज्ञापन


कलानौर थाना एरिया में सबसे ज्यादा आठ मस्जिद हैं। सभी जगह शांतिपूर्ण माहौल है। आंवल गांव में पथराव के मामले में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है। साथ ही मस्जिद के बाहर पुलिस बल आगामी आदेशों तक तैनात रहेगा। -इंस्पेक्टर रमेश कुमार, प्रभारी थाना कलानौर

जिले में शांतिपूर्ण माहौल है। आंवल प्रकरण की जांच कर रहे हैं। सभी जिलावासियों से शांति और भाईचारे का माहौल बनाए रखने की अपील की गई है। -मेधा भूषण, एएसपी रोहतक

नूंह हिंसा प्रकरण के चलते एमडीयू की परीक्षाएं स्थगित
नूंह हिंसा के चलते लगाई गई धारा 144 को देखते हुए महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय प्रशासन ने विभिन्न परीक्षाएं स्थगित कर दी हैं। विवि इनकी परीक्षा तिथि बाद में नए सिरे से जारी करेगा।

परीक्षा नियंत्रक डाॅ. बीएस सिंधु ने बताया कि हरियाणा के कई जिलों में धारा 144 लगी है। इसके मद्देनजर बीपीएड/एमपीएड/एमएड जनरल/एमएड स्पेशल एजुकेशन के दूसरे सेमेस्टर की रेगुलर व री-अपीयर की परीक्षाओं को आगामी आदेशों तक स्थगित कर दिया गया है। इन पाठ्यक्रमों की परीक्षाओं की फ्रेश डेटशीट एग्जामिनेशन शेड्यूल के तीन दिन पहले जारी कर दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें