फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: रोहतक की टीम ने महिला वर्ग में भिवानी व पुरुष में गुरुग्राम को हराया

विज्ञापन
राज्यस्तरीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता में सर्विस करते खिलाड़ी। अमर उजाला
विज्ञापन
रोहतक। हरियाणा टेबल टेनिस एसोसिएशन की ओर से आयोजित 56वीं हरियाणा राज्य एंड इंटर डिस्ट्रिक्ट टेबल टेनिस चैंपियनशिप के दूसरे दिन कड़े मुकाबले हुए। राजकीय महिला महाविद्यालय में चल रही चैंपियनशिप में 12 टेबलों पर विभिन्न आयु वर्ग के अनेक मुकाबले हुए। एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष विकास सैनी ने बताया कि चैंपियनशिप में खिलाड़ियों के बीच कड़े मुकाबले हो रहे हैं।
विज्ञापन

लड़कियों के आयु वर्ग 15 में फतेहाबाद ने भिवानी को तीन-शून्य से हराया। फतेहाबाद की गार्गी ने भिवानी की एंजेलिना को, फतेहाबाद की दिवा ने भिवानी की प्रगना, फतेहाबाद की गार्गी और दिवा ने भिवानी की प्रज्ञन्या और नंदिनी को तीन-शून्य से हराया।
फरीदाबाद ने रेवाड़ी को तीन-शून्य से हराया। फरीदाबाद की काशवी ने रेवाड़ी की प्राची को तीन-एक, फरीदाबाद की चेतन्या ने रेवाड़ी की नहल, फरीदाबाद की एंजल और सान्वी ने रेवाड़ी की प्राची और नहल को तीन-शून्य से हराया।
विज्ञापन

लड़कियों के आयु वर्ग 19 में रोहतक ने भिवानी को तीन-दो से हराया। भिवानी की महक ने रोहतक की पूर्वा को तीन-दो, रोहतक की निहारिका ने रेवाड़ी की प्रज्ञा को तीन-शून्य, रोहतक की आशा ने रेवाड़ी की याना को तीन-शून्य, रोहतक की महक ने रेवाड़ी की निहारिका को तीन-शून्य, रोहतक की पूर्वा ने रेवाड़ी की प्रज्ञन्या को तीन-शून्य से हराया।
फरीदाबाद ने पंचकूला को तीन-शून्य से हराया। फरीदाबाद की विधि ने पंचकूला की कनिका, फरीदाबाद की सान्वी ने पंचकूला की ननकी, फरीदाबाद की काशवी ने पंचकूला की रिधि को तीन-शून्य से हराया।
महिला वर्ग में रोहतक ने भिवानी को तीन-शून्य से हराया। रोहतक की जिया ने भिवानी की महक को तीन-एक, रोहतक की सुहाना सैनी ने भिवानी की नेहा को तीन-शून्य, रोहतक की निहारिका ने भिवानी की प्रज्ञन्या को तीन-शून्य से हराया।
फरीदाबाद ने गुरुग्राम को तीन-एक से हराया। गुरुग्राम की रीति शंकर ने फरीदाबाद की सान्वी को तीन-दो, फरीदाबाद की तृशा ने गुरुग्राम की आकांक्षा को तीन-दो, फरीदाबाद की विधि ने गुरुग्राम की अनुष्का को तीन-शून्य, फरीदाबाद की तृषा ने गुरुग्राम की रीति शंकर को तीन-शून्य से हराया।
लड़कों के आयु वर्ग 15 में गुरुग्राम ने पंचकूला को तीन-शून्य से हराया। गुरुग्राम के ऋषिकेश ने पंचकूला दीक्षांत को, गुरुग्राम के सिद्धांत ने पंचकूला के अर्जुन को, गुरुग्राम के ध्यान और ऋषिकेश ने पंचकूला के दीक्षांत और अर्जुन को तीन-शून्य से हराया।
रोहतक ने अंबाला को तीन-शून्य से हराया। रोहतक के विक्रांत ने अंबाला के अधव को, रोहतक के रोहन ने अंबाला के युवा को, रोहतक के नमन और कृतज्ञ ने अंबाला के अधव और युवंश को तीन-शून्य से हराया।
लड़कों के आयु वर्ग 19 में रोहतक ने सोनीपत को तीन-एक से हराया। रोहतक के निकुंज ने सोनीपत के नमित को तीन-दो, रोहतक के नमन ने सोनीपत के रक्षित को तीन-शून्य, रोहतक के गौतम ने सोनीपत के साहिल को तीन-शून्य, रोहतक के निकुंज ने सोनीपत के नमन को तीन-दो से हराया।
गुरुग्राम ने पंचकूला को तीन-एक से हराया। गुरुग्राम के जशन ने पंचकूला के अर्णव को तीन-दो, गुरुग्राम के रिषभ ने पंचकूला के अदित्य को तीन-शून्य, गुरुग्राम के ऋषिकेश ने पंचकूला के दीक्षांत को तीन-शून्य, गुरुग्राम के ऋषभ ने पंचकूला के जश्न को तीन-दो से हराया।
पुरुषों के वर्ग में रोहतक ने गुरुग्राम को तीन-शून्य से हराया। रोहतक के अश्विनी ने गुरुग्राम के वत्सल को तीन-दो से, रोहतक के सौरव ने गुरुग्राम के ऋषभ को तीन-दो, रोहतक के निकुंज ने गुरुग्राम के अर्णव को तीन-शून्य से हराया।
विज्ञापन

फरीदाबाद ने हिसार को तीन-शून्य से हराया। फरीदाबाद के जुबिन ने हिसार के मोहित को तीन-शून्य, फरीदाबाद के दीपक ने हिसार के संदीप को तीन-शून्य से हराया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें