फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: चंडीगढ़ में लेक टू लेक अल्ट्रा रन में रोहतक रनर्स ने लहराया परचम

Mon, 17 Aug 2026 09:39 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
02-लेक टू लेक अल्ट्रा रोड रन में हिस्सा लेते रोहतक रनर्स ग्रुप के धावक संजय मलिक। स्रोत : ग्रुप
विज्ञापन
रोहतक। चंडीगढ़ में आयोजित लेक टू लेक अल्ट्रा रोड रन में रोहतक रनर्स ग्रुप के धावकों ने शानदार प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन किया। दौड़ सेक्टर 42, चंडीगढ़ से शुरू होकर टिक्कर ताल, मोरनी हिल्स पर समाप्त हुई। मोरनी हिल्स हिमालय की शिवालिक शृंखला का हिस्सा है।
विज्ञापन

ग्रुप मेंबर अरविंद पाल दहिया ने बताया कि इवेंट में 30 किलो, 55 किलो व 75 किलो की तीन कैटेगरी रहीं। हिमालय की चढ़ाई वाली सड़कों, तेज धूप और उमस के कारण यह दौड़ सभी के लिए बेहद कठिन रही। उन्होंने बताया कि देशभर से लगभग 600 धावकों ने भाग लिया।
इसमें रोहतक रनर्स ग्रुप से संजय मलिक और रविंदर दहिया ने 55 किलो वर्ग में दौड़ को पूरा किया। देवेंद्र चहल और मनीष दहिया ने सबसे कठिन 75 किलो कैटेगरी में अपनी सहनशक्ति और जज्बे का परिचय दिया। कठिन मौसम और ऊंचाई के बावजूद चारों धावकों ने दौड़ पूरी कर रोहतक रनर्स का गौरव बढ़ाया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें