फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: टीसीएस वर्ल्ड 10 किमी दौड़ में रोहतक रनर्स ग्रुप का रहा शानदार प्रदर्शन

Mon, 27 Apr 2026 02:47 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
15-रोहतक रनर्स ग्रुप के ​खिलाड़ियां मेडल दिखाते हुए। स्रोत- ग्रुप
विज्ञापन
रोहतक। बंगलौर में आयोजित विश्वस्तरीय टीसीएस वर्ल्ड 10 किलोमीटर दौड़ में रोहतक रनर्स ग्रुप (आरआरजी) के धावकों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर शहर का नाम रोशन किया। ग्रुप की धाविका बिमला बनवाला ने अपने आयु वर्ग (55-59) में शानदार प्रदर्शन करते हुए 10 किलोमीटर की दौड़ 55 मिनट 21 सेकंड में पूरी कर दूसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

इस उपलब्धि पर उन्हें 15 हजार रुपये का पुरस्कार भी मिला। बिमला बनवाला ने लगातार बेहतर प्रदर्शन करते हुए अपने मेडल जीतने के रिकॉर्ड को बरकरार रखा है। उनके अलावा आरआरजी के अन्य धावकों चंद्रपाल बनवाला, जितेंद्र गहलावत, नरेंद्र राम, सुधीर तेवतिया, अंकित यादव और अरविंद पाल दहिया ने भी शानदार दौड़ लगाकर अपनी प्रतिभा दिखाई।



रोहतक रनर्स ग्रुप के सदस्यों ने बताया कि यह उपलब्धि निरंतर अभ्यास, अनुशासन और टीम भावना का परिणाम है। खिलाड़ियों की इस सफलता पर शहरवासियों ने खुशी जताते हुए उन्हें बधाई दी और भविष्य में भी ऐसे ही उत्कृष्ट प्रदर्शन की उम्मीद जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें