फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: रोजाना 10 टन कश्मीरी सेब खा रहे रोहतकवासी

विज्ञापन
15...गोहाना अड्डा पर सेब खरीदती महिलाएं। संवाद
विज्ञापन
रोहतक। नई फल सब्जी मंडी में इन दिनों कश्मीरी सेब की रोजाना 10 टन तक की आवक हो रही है। हरियाणा आढ़ती एसोसिएशन के जोनल प्रधान राजकुमार मग्गू व फल कारोबारी प्रवीन बुद्धिराजा ने बताया कि नई फल व सब्जी मंडी में दस टन सेब आ रहा है जो मुख्य रूप से कश्मीर से लाया जा रहा है।
विज्ञापन

कश्मीर की रॉयल डिलीशियस व गाला किस्मों की अच्छी गुणवत्ता के चलते इनकी मांग भी खूब हो रही है। इनका रंग व स्वाद अच्छा है और इसमें रस की मात्रा भी अधिक होने के कारण इसकी मांग होती है।
गोहाना अड्डा के सेब व्यापारी बंटी व राजकुमार ने बताया के सेब में अच्छी सेहत का राज भी छिपा हुआ है। वहीं जूस के लिए भी सेब का प्रयोग काफी होने लगा है। सेब की कीमत 100 से 250 रुपये प्रति किलोग्राम तक बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें