फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: स्वतंत्रता दिवस पर रोहतक रेंज सिक्योरिटी इंचार्ज एएसआई जोगेंद्र सिंह होंगे सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। स्वतंत्रता दिवस पर रोहतक रेंज के सिक्योरिटी इंचार्ज एएसआई जोगेंद्र सिंह को प्रदेश सरकार सम्मानित करेगी। जोगेंद्र सिंह न केवल बैडमिंंटन खिलाड़ी हैं, बल्कि 28 बार रक्तदान कर चुके हैं। साथ आईजी स्टाफ की विशेष टीम में रहते हुए दो लाख के इनामी मोस्टवाटेंड को गिरफ्तार करने में अहम भूमिका निभाई थी। फिलहाल उनके कंधों पर रेंज के चार जिलों रोहतक, झज्जर, भिवानी व चरखी-दादरी की सुरक्षा की जिम्मेदारी हैं।
विज्ञापन

जींद जिले के गांव रामकली निवासी जोगेंद्र सिंह 2003 में सिपाही के तौर पर पुलिस में भर्ती हुए। मधुबन के बाद अंबाला में पहली नियुक्ति हुई। वर्ष 2005 में रोहतक आ गए। 2010 में हवलदार बने। इसके बाद 2011 से 2015 तक आईजी स्टाफ की विशेष टीम में शामिल रहे, जिसमें साइबर इंचार्ज की भूमिका अदा की। टीम ने इस दौरान कई मोस्टवांटेड गिरफ्तार किए। 2021 में उनको आईजी कार्यालय में सिक्योरिटी इंचार्ज बनाया गया, जिस पद पर अब भी कार्यरत हैं। उनकी अब तक सेवाओं के चलते सरकार ने स्वतंत्रता दिवस पर सम्मानित करने का निर्णय लिया है।

स्वतंत्रता दिवस पर 16 हवलदार बने एएसआई
आईजी ने स्वतंत्रता दिवस पर 16 जवानों को पदोन्नति का तोहफा दिया है, जिसमें हवलदार से एएसआई बनाया गया है। इसमें रोहतक पुलिस के राजेश कुमार, बलजी सिंह, नवीन कुमार, संत कुमार व मंजीत सिंह, झज्जर से राजेश कुमार, संजीत कुमार, सतपाल, सुरेंद्र, सुनील, सहदेव व योगेश, भिवानी पुलिस का रामदिया, प्रवीण कुमार, सुभाष व सुरेंद्र शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें