फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak: टिटौली व सिसरौली में भाजपा प्रत्याशी से पूछे सवाल, आयोजक व किसानों के बीच हाथापाई

Thu, 25 Apr 2024 07:07 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)

सार

भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष बोले कि कांग्रेसी विरोध कर रहे हैं। उनकी कोई चिंता नहीं है।हंगामे के बीच सांसद का काफिला रवाना हो गए। आयोजकों ने कहा कि अगर यूं राजनीति से प्रेरित होकर विरोध किया जाएगा तो गांव में कौन नेता आएगा।
विज्ञापन
सांसद से सवाल पूछती महिला। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के रोहतक में भाजपा के लोकसभा प्रत्याशी डॉक्टर अरविंद शर्मा को गुरुवार को सिरसौली व टिटौली गांव में विरोध का सामना करना पड़ा। सवाल पूछने के लिए अड़े किसान यूनियन नेताओं व आयोजकों के बीच टिटौली में हाथापाई तक हो गई। जबकि सिसरौली में किसान नेत्री को दोबारा सवाल पूछने से पुलिस ने रोक दिया। हंगामे के बाद भाजपा प्रत्याशी दूसरे गांव में जनसंपर्क के लिए रवाना हो गए।

विज्ञापन


दोपहर करीब 12 बजे भाजपा प्रत्याशी डॉक्टर अरविंद शर्मा सिसरौली गांव में पहुंचे। साथ में भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष सतीश नांदल भी रहे। चौपाल में जब जनसभा शुरू हुई, तभी भारतीय किसान-मजदूर संगठन (सुरेश कौथ) की जिला प्रधान मोनिका सिसरौली पहुंच गई।
विज्ञापन


वह बोलीं कि उसे सांसद से कुछ सवाल करने हैं। मोनिका ने कहा कि पांच साल तक सांसद गांव में नहीं आए। पूछा नहीं क्या समस्या है। इसका भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सतीश नांदल ने विरोध किया, बोले मैं खुद आया हूं गांव में। मोनिका बोली, मैं सांसद से सवाल कर रही हूं।

इसके बाद सांसद ने बात रखकर टिटौली के लिए रवाना हो गए। मोनिका को महिला पुलिस बल ने रोक दिया। वह कह रही थी कि उसे और भी सवाल करने हैं। करीब एक बजे काफिला टिटौली गांव की चौपाल में पहुंचा, जहां ब्लॉक समिति के पूर्व प्रधान चांद कुंडू ने अन्य ने कार्यक्रम का आयोजन किया था। तभी किसान नेता जयबीर कुंडू व अन्य किसान यूनियन के झंडे लेकर चौपाल में पहुंच गए।

सांसद बोले, कांग्रेस से ज्यादा मुआवजा दिया, किसान नेता बोले पटवारी सर्वे कर वापस नहीं आया
टिटौली गांव की पंचायत में किसान नेता जयबीर कुंडू ने कहा कि वे केवल तीन सवाल सांसद से करेंगे। किसी तरह का विरोध नहीं किया जाएगा। पहला सवाल, एमएसपी की सरकार गारंटी क्यों नहीं दे रही। दूसरा, किसानों को अभी तक मुआवजा नहीं मिला। तीसरा, सांसद पांच साल गांव में क्यों नहीं आए।

भाजपा सांसद अरविंद शर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार ने कांग्रेस सरकार से ज्यादा मुआवजा दिया है। इसी बीच हंगामा होने लगा। भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष सतीश नांदल बोले, उनको पता है कांग्रेसी किसान बनकर विरोध कर रहे हैं। कांग्रेसियों के विरोध की उनको चिंता नहीं। हंगामे के बीच सांसद का काफिला रवाना हो गए। आयोजकों ने कहा कि अगर यूं राजनीति से प्रेरित होकर विरोध किया जाएगा तो गांव में कौन नेता आएगा।
विज्ञापन


गली में दोनों पक्षों के बीच हाथापाई की नौबत तक आ गई। इसके बाद सांसद का काफिला चिड़ी व नांदल गांव की ओर रवाना हो गए। दोनों गांव में शांतिपूर्ण जनसभा के बाद काफिला खिड़वाली गांव में पहुंचा, जहां से जिंदरान व घुसकानी गांव में भी जनसभा होगी। इस मौके पर कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आए पूर्व मंत्री कृष्णमूर्ति हुड्डा भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें