रोहतक। पीजीआई में ओपीडी के पास स्थित दुकानों के आस-पास गंदगी के मरीजों को कई सारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। दुकानों के पास ही दूषित पानी जमा रहता है। गंदगी से बदबू आती रहती है। जिससे लोगों में बीमारियों के फैलने का खतरा बढ़ गया है।
करीब 15 दिन पहले संवाद न्यूज एजेंसी ने गंदगी के मुद्दे को प्रमुखता से उठाया था। जिसके बाद प्रशासन ने तुरंत सफाई कराकर दुकानदारों को चेतावनी देने का आश्वान दिया था लेकिन आज 15 दिन बाद भी समस्या वैसी ही बनी हुई है। दुकानों के बाहर ही केले के छिलके, पॉलीथिन, प्लास्टिक के डिब्बे पड़े रहते हैं जिनमें खाद्य पदार्थ व अन्य कचरा पड़ा रहता है जिससे दुर्गंध फैल जाती है। फिर यही बीमारियों का कारण बनते हैं। मरीज यहां भोजन करने को मजबूर है। संस्थान का इस तरफ कोई ध्यान नहीं है।
पांव में दर्द होेने पर ओपीडी में दवाई लेने आए थे। ओपीडी में भीड़ होने के कारण इलाज मिलने में दोपहर हो गई। भूख लगी तो यहां खाना-खाने आ गए। गंदगी देखकर खाने का मन नहीं किया। सरकार को इस तरफ ध्यान देना चाहिए।
- राजू, सोनीपत
-
पीजीआई में रोजाना पूरे हरियाणा से मरीज अपने परिवार वालों के साथ इलाज केे लिए आते हैं। ऐसे में खाने-पीने के लिए ओपीडी की तरफ आते हैं। यहां ही बीमारियां फैलने की पूर संभावना है। प्रशासन इस तरफ ध्यान नहीं दे रहा है।
- सोनिया, झज्जर