फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीजीआई में बार कोड से मिलेगी मरीजों की जानकारी, मरीजों को नहीं लानी होगी रिपोर्ट

Tue, 31 May 2016 01:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
विज्ञापन
राहत भरी ख्‍ाबर - फोटो : Demo pic
विज्ञापन
पीजीआई की ओपीडी में आने वाले मरीजों को अब हाथ से उनके कार्ड पर नंबर डालकर नहीं दिया जाएगा, बल्कि ओपीडी कार्ड पर बार कोड की स्लिप लगाकर दी जाएगी। यदि मरीज को नया कार्ड बनवाना पड़े तो उसे परेशान होने की जरूरत नहीं होगी। यही नहीं मरीज को अपनी रिपोर्ट लेकर भी आने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
विज्ञापन


सोमवार को हेल्थ यूनिवर्सिटी के कुलपति डॉ. ओपी कालरा ने पत्रकारों को बताया कि मरीज को बार कोड के माध्यम से ही उसकी रिपोर्ट मिलेगी। ओपीडी में चिकित्सकों के केबिन में कंप्यूटर लगने के बाद मरीज को रिपोर्ट साथ लेकर आने की जरूरत नहीं होगी। चिकित्सक मिनटों में मरीज की बीमारी के बारे में जानकारी ले सकेगा। उन्होंने कहा कि पीपीपी मोड के तहत लगी सीटी स्कैन और एमआरआई मशीन की वजह से मरीजों को काफी राहत मिली है। जहां पहले एमआरआई के लिए कई-कई महीनों की वेटिंग होती थी वहीं अब कोई वेटिंग नहीं है। डॉ. कालरा ने बताया कि संस्थान में ट्रॉमा सेंटर के लिए बहुत जल्द अत्याधुनिक एमआरआई मशीन आ जाएगी। रेडियोलॉजी विभाग के लिए छह नई अल्ट्रासांउड मशीनों के लिए आर्डर किया जा चुका है। बताया कि मरीजों की सुविधा को देखते हुए ओपीडी के पीछे वाले रोड को 1.85 करोड़ की लागत से चार लेन का बनाया जा रहा है, जिसकी नींव स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज रखेंगे। इस मौके पर डेंटल कालेज के प्राचार्य डॉ. संजय तिवारी, उपकुलपति डॉ. वीके जैन, निदेशक डॉ. राकेश गुप्ता, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अशोक चौहान, अस्टेट अफसर डॉ. एआर बंसल आदि मौजूद रहे।

दो जून को मनाया जाएगा स्थापना दिवस, आएंगे स्वास्थ्य मंत्री

कुलपति ने बताया कि दो जून को संस्थान का स्थापना दिवस मनाया जाएगा। समारोह में मुख्य अतिथि स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज होंगे। साथ ही विधायक मनीष ग्रोवर और मुख्य सचिव शिक्षा एवं अनुसंधान आईएएस धनपत सिंह भी शामिल होंगे। स्वास्थ्य मंत्री सुबह साढ़े दस बजे चौधरी रणबीर सिंह ओपीडी में हेल्थ मेले का शुभारंभ करेंगे। इसके बाद 33 केवी इलेक्ट्रिक सब स्टेशन का भी शुभारंभ करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें