फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निशुल्क शिविर में 101 ने रक्तदान व 250 ने स्वास्थ्य जांच कराई

Fri, 09 Jan 2026 05:56 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक

सार

बा लक्ष्मणपुरी की 31 पुण्यतिथि के अवसर पर अमर उजाला फाउंडेशन एवं जनसेवा समिति की ओर से गौकर्ण डेरे पर रक्तदान एवं स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बाबा लक्ष्मणपुरी की 31 पुण्यतिथि के अवसर पर अमर उजाला फाउंडेशन एवं जनसेवा समिति की ओर से गौकर्ण डेरे पर रक्तदान एवं स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया गया। इसमें लगभग 101 लोगों ने रक्तदान, 30 लोगों ने काला पीलिया व 250 लोगों ने स्वास्थ्य जांच कराई। 
विज्ञापन


 शिविर का आयोजन गौकर्ण पीठाधीश्वर उपआचार्य बाबा कपिलपुरी ने रिबन काटकर व स्वास्थ्य जांच कराकर किया। इसमें मनीष ग्रोवर भी अतिथि के रूप में पहुंचे। उन्होंने रक्तदाताओं को बैज लगाकर सम्मानित किया गया। इसमें प्रदेश व अन्य राज्यों से आए संतों ने भी भाग लेकर स्वास्थ्य जांच व रक्तदान किया। इसमें नेत्र जांच, काला पीलिया व अन्य रोगों की जांच की गई। इस दौरान मरीजों को निशुल्क दवाईयां भी वितरित की गई। इसमें रक्तदाताओं को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया। नेत्र जांच कर मरीजों को चश्में भी वितरित किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें