रोहतक में कुश्ती के राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी रहे नरेश उर्फ निशू पहलवान ने पत्नी की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को देर रात गिरफ्तार कर लिया है। तपा प्रधान रामकिशन मोखरा और मृतका के बेटे सहित आठ के खिलाफ हत्या के आरोप लगे हैं। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
रोहतक में घरेलू हिंसा के चलते बुधवार रात को मोखरा में महिला मीना (36) की पति नरेश उर्फ निशु पहलवान (40) ने राड से मारकर हत्या कर दी। आरोपी न केवल राष्ट्रीय स्तर का कुश्ती खिलाड़ी रहा है बल्कि कलानौर अनाज मंडी में आढ़ती एसोसिएशन का प्रधान भी है।
विज्ञापन
मृतका पति पर शक करती थी जिसके चलते दोनों के बीच अक्सर झगड़ा रहता था। पुलिस ने मृतका के भाई बहादुरगढ़ निवासी अजय ने बयान पर पति नरेश उर्फ निशू पहलवान, नाबालिग बेटे, भतीजे विकास, जेठ मुकेश व देवर मुकेश, जेठानी रेखा व मोखरा तपा के प्रधान रामकिशन सहित आठ के खिलाफ हत्या, मारपीट व साजिश में शामिल होने की एफआईआर दर्ज की है। पुलिस ने देर रात आरोपी नरेश उर्फ निशू को गिरफ्तार कर लिया। शुक्रवार को अदालत में पेश किया जाएगा।
बहादुरगढ़ के शास्त्री नगर निवासी अजय ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी बहन रीना की 2006 में मोखरा निवासी नरेश उर्फ निशू पहलवान के साथ हुई थी। शादी के डेढ़ साल बाद ही आरोपी ने बहन के साथ मारपीट शुरू कर दी थी। इसी मारपीट की वजह से वह अपनी बहन को मायके में ले गए थे।
विज्ञापन
Trending Videos
करीब आठ से दस महीने तक बहन मायके में रही। साथ ही पुलिस को लगभग छह से सात बार व सीएम विंडों पर घरेलू हिंसा की शिकायत दी, लेकिन कोई भी कार्रवाई नहीं हुई थी। उन्होंने आरोप लगाया कि नरेश शराब व अफीम का नशा भी करता हैं। इसी कारण वह ज्यादा लड़ाई-झगड़ा करता था। उन्होंने आरोप लगाया कि पति के साथ उनके भाई सुरेश, मुकेश व नरेश ने मिलकर मारपीट करते थे।
खुद बेटा भी करता था मारपीट, ताऊ के घर रहता था मां को छोड़कर
मीना के भाई अजय ने बताया कि खुद मीना के बेटा दिव्यांश भी मां के अपनी मां के साथ मारपीट करता था। वह अपने ताऊ के साथ रहता था। यहीं नहीं जेठ व देवर के बेटे साहिल व विकास भी मारपीट करते रहे हैं। जेठानी रेखा भी उनका साथ देती थी। आरोपियों के साथ मोखरा तपा प्रधान रामकिशन भी रहते थे।
भांजी नक्ष ने दी हत्या की जानकारी
अजय ने बताया कि भांजी नक्ष ने पौने ग्यारह बजे फोन करके कहा कि आप पुलिस को फोन करो कि मां के साथ मारपीट हो रही हैं। फिर दोबारा फोन आता है कि मम्मी बोल नहीं रही है। मौके पर पहुंचे तो पुलिस जांच कर रही थी। मीना के न केवल सिर में राड मार रखी थी बल्कि हाथ व पैर भी तोड़े हुए थे।
14 साल की भांजी नक्ष ने भागकर बचाई जान
मीना के पिता लाखराम ने बताया कि 14 वर्षीय भांजी नक्ष ने मां को बचाने का प्रयास किया। आरोपी उसके ऊपर भी हमला करना चाहता था। नक्ष ने भागकर जान बचाई। एक बार वे आरोपियों को समझाने के लिए मोखरा में आए थे तो इन्होंने रिश्तेदारों को भी कमरे में बंद करके मारपीट की थी। साथ ही जान से मारने की धमकी भी दी थी।
उन्होंने बताया कि बेटी मीना को लड़ाई-झगड़े से बचाने के लिए मायके में ले गए थे लेकिन बेटी केवल घर बसाने के लिए मायके पक्ष के मना करने के बावजूद मोखरा में सुसराल में आ गई थी। क्योंकि बच्चों की पढ़ाई का भी नुकसान हो रहा हैं। उन्होंने बताया दोनों बेटियों की शादी दोनों भाईयों के कर रखी हैं। बड़ी बेटी रीना अपने पति कुलदीप के साथ रोहतक में रहती हैं। पति दवाईयों की दुकान चलता हैं। वहीं नरेश चार भाई हैं।
कलानौर आढ़ती एसोसिएशन का प्रधान है नरेश, विष्णु हत्याकांड में चल रहा हाईकोर्ट में केस
कलानौर अनाज मंडी के पूर्व प्रधान एवं बसाना गांव के पूर्व सरपंच सीताराम राठी ने बताया कि नरेश उर्फ निशू पहलवान 2011 में हुए विष्णु हत्याकांड में पूर्व विधायक बाली पहलवान के साथ आरोपी रहा है। हालांकि बाद में जांच में उसे केस से निकाल दिया गया था। विष्णु के तरफ से उन्होंने हाईकोर्ट में अर्जी दायर कर नरेश व अन्य आरोपियों के खिलाफ केस चलाने की मांग कर रखी है। अभी कोर्ट का निर्णय नहीं आया है। फिलहाल नरेश कलानौर अनाज मंडी की आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान हैं। वहीं मीना के परिजनों ने बताया कि नरेश कुश्ती का राष्ट्रीय स्तर का खिलाड़ी रहा है। 2014 में कुश्ती छोड़कर आढ़त की दुकान कर ली।
देर रात आरोपी गिरफ्तार, 17 बार की आरोपी के फोन पर कॉल
पुलिस ने देर रात आरोपी नरेश उर्फ निशू पहलवान को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में पता चला है कि कई दिन से पति व पत्नी के बीच तनाव चल रहा था। बुधवार को नरेश कलानौर अनाज मंडी में गया हुआ था। पता चला है कि मीना ने उसके मोबाइल फोन पर 17 बार कॉल की। घर आते ही दोनों के बीच फिर झगड़ा हो गया। झगड़े में नरेश ने मीना की राड मारकर हत्या कर दी। इसके बाद घर से चला गया। पुलिस ने वीरवार देर रात आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
मृतका के भाई के बयान पर आठ लोगों के खिलाफ हत्या की एफआईआर दर्ज हुई है। वारदात के पीछे घरेलू हिंसा सामने आ रही है। मृतका का शव पोस्टमार्टम के बाद मायके पक्ष को सौंप दिया। हालांकि अंतिम संस्कार मोखरा गांव में ही हुआ है।-तनुज शर्मा, डीएसपी महम