रोहतक नगर निगम चुनाव को लेकर भाजपा ने मेयर प्रत्याशी के बाद 22 वार्ड पार्षदों की सूची जारी कर दी है। सबसे ज्यादा सात जाट समाज से प्रत्याशी उतारे हैं, जबकि चार एससी व चार पंजाबी समुदाय से टिकट दिया गया है। जबकि आम आदमी पार्टी ने मेयर प्रत्याशी के लिए युवा चेहरे अमित खटक को टिकट दिया है।
ये रही भाजपा के 22 प्रत्याशियों की सूची
जाट समाज से
वार्ड प्रत्याशी
1 अक्षय
9 कुलबीर
10 मेजर ज्योति बोहर
11 राजेश प्रधान
12 सुशील नांदल
13 सूबेदार धर्मबीर फौजी
22 रीना रानी
एससी समाज
2 आशालता
3 शोभा बिड़लान
4 रिंकू देवी
5 सुरेश किराड़
पंजाबी समाज
7 कपिल नागपाल
14 कंचन खुराना
15 अनिता मिगलानी
16 मुक्ता नागपाल
ब्राह्मण व बनिया समाज
17 डिंपल जैन
19 नरेंद्र कौशिक
20 प्रवीण कौशिक
अन्य समाज
6 नीरा भटनागर कायस्त
8 कविता सैनी
18 देवी रानी रोहिल्ला
21 बीजेंद्र बैरागी
जाट समाज पर भाजपा का फोकस
लोकसभा व विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने भाजपा का जिले में पूरी तरह सफाया कर दिया था। जाट बहुल जिले में भाजपा ने नगर निगम चुनाव में रणनीति बदली है। 22 वार्ड में सबसे ज्यादा सात प्रत्याशी जाट समाज से उतारे हैं। इसके बाद चार एससी तो चार पंजाबी समुदाय को टिकट दिया है। कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आ चुकी अनीता मिगलानी व नीरा भटनागर पर भी भरोसा जताया है। पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर के करीबी कपिल नागपाल वार्ड सात से पहली बार कोई चुनाव लड़ेंगे। टिकट के लिए आवेदन न करने वाले पूर्व पार्षद राधेश्याम ढल व तिलकराज खड़का का सूची से नाम गायब है।
12 नए चेहरे उतारे पार्टी ने मैदान में
भाजपा ने 22 वार्ड में 12 नए चेहरों को उतारा है। सुरेश किराड़, कंचन खुराना, नीरा भटनागर, अनीता मिगलानी, मुक्ता नागपाल, डिंपल जैन व प्रवीण कौशिक पहले निगम चुनाव लड़ चुके हैं। जबकि राजेश प्रधान की पत्नी पहले पार्षद रही है। अक्षय, आशा लता, शोभा बिड़लान, रिंकू देवी, कपिल नागपाल, कविता सैनी, कुलबीर, मेजर ज्योति बोहर, सुशील नांदल, धर्मबीर फौजी, देवी रानी रोहिल्ला, नरेंद्र कौशिक, बिजेंद्र बैरागी व रीना सुनारिया पहली बार चुनाव लड़ेगी।