रोहतक जिले के मदीना आईटीआई के अनुदेशक सतीश कुमार का मोबाइल फोन हैक करके साइबर ठगों ने 2.40 लाख रुपये निकालने का मामला सामने आया है। इस संबंध में साइबर क्राइम थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई है।
शहर के गोहाना रोड स्थित सूर्या नगर निवासी सतीश कुमार ने बताया कि उनकी ड्यूटी एसआईआर(SIR) अभियान में लगी हुई है। ड्यूटी के चलते सोमवार शाम चार बजे अपना काम पूरा कर रहे थे। उसी समय उनका मोबाइल अपडेट होने लगा। स्क्रीन पर दो घंटे तक गोल चक्कर घूमता रहा।
इससे उनका सारा डाटा उड़ गया। उन्होंने ई-मेल की जांच की तो क्रेडिट कार्ड के माध्यम से दो बार में 20-20 हजार, पांच बार 40-40 हजार रुपये ट्रांसफर मिले। इस तरह साइबर ठगों ने 2.40 लाख रुपये निकाल लिए। अब इस मामले में साइबर क्राइम थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई है।