फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैलरी बढ़वाने के लिए हड़ताल पर ‘बाबू’

Thu, 23 Jun 2016 02:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
विज्ञापन
ग्रेड पे को लेकर एमडीयू के गैर शिक्षक कर्मचारियों ने की पेन डाउन हड़ताल - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
मांगों के प्रति प्रशासन के ढुलमुल रवैये का देखकर एमडीयू के गैर शिक्षक कर्मचारियों ने बुधवार को पेन डाउन हड़ताल रखी। इस कारण परीक्षा सदन और शैक्षणिक कार्यालय में दूर-दराज से आए विद्यार्थियों का कोई काम नहीं हो सका, उन्हें निराश लौटना पड़ा। हालांकि कुछ कार्यालयों में थोड़ी बहुत देर काम हुआ।
विज्ञापन


गैर शिक्षक कर्मचारी संघ की सुबह 10 बजे प्रशासनिक भवन में एक गेट मीटिंग हुई। इसमें कर्मचारियों ने ग्रेड पे से संबंधित मांग पर विवि प्रशासन की ओर से सकारात्मक रवैया नहीं अपनाए जाने पर नाराजगी प्रकट की और जोरदार प्रदर्शन किया। अध्यक्षता करते हुए संघ के प्रधान रणधीर कटारिया ने कहा कि सभी कर्मचारी 1 जनवरी 2006 से 3600 रुपये ग्रेड पे दिए जाने की मांग कर रहे हैं, लेकिन अभी तक यह मांग नहीं मानी गई है। साल 2013 में बदले गए 3200 रुपये ग्रेड पे के तहत वेतन बढ़ोतरी लेने का दबाव बनाया जा रहा है, जो गलत है।

इस वजह से पिछले कुछ वर्षों से कर्मचारियों की वेतन में बढ़ोतरी भी नहीं हुई है। हालांकि, सेवानिवृत्त कर्मचारियों को तो पुराने ग्रेड पे के तहत ही लाभ दिया जा रहा है। इस मामले में पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में भी अगली सुनवाई जुलाई में होगी। वीसी ने कर्मचारियों की जायज मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया था, लेकिन अभी तक कार्रवाई नहीं हुई। अगर उनकी मांगों को 29 जून की कार्यकारिणी परिषद में ले जाकर पूरा नहीं करवाया जाता तो संघ बड़ा आंदोलन करने को बाध्य होगा। इस अवसर पर निरंजन, अनिल मल्होत्रा, प्रेम सजवाण, कृष्ण चंद्र, फूल कुमार बोहत, ताराचंद शर्मा, संजीव और जसवंत मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें