फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak: होटल से पत्नी को युवक के साथ पकड़ा, पुलिस ने मर्जी बताकर छोड़ा, अब ससुराली दे रहे धमकी

Tue, 14 Feb 2023 10:25 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा)

सार

पुलिस के मुताबिक एक युवक सोमवार को अर्बन एस्टेट थाने में पहुंचा और लिखित में शिकायत दी कि उसके परिचित ने शिकायत दी कि उसकी पत्नी कार में एक युवक के साथ दिल्ली बाईपास चौक के नजदीक एक होटल में गई है। सुबह करीब 11 बजे वह होटल में पहुंचा और पत्नी को युवक के साथ पकड़ लिया।
विज्ञापन
होटल में पत्नी को युवक के साथ पकड़ा
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एक युवक ने होटल में पहुंचकर पत्नी को एक युवक के साथ पकड़ लिया। साथ ही नजदीक की पुलिस चौकी में ले गया। पुलिस ने दोनों की मर्जी बताकर उनको छोड़ दिया। अब साला जान से मारने की धमकी दे रहा है। पुलिस ने युवक की शिकायत पर पत्नी, साले व युवक के खिलाफ धमकी देने का केस दर्ज किया है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक एक युवक सोमवार को अर्बन एस्टेट थाने में पहुंचा और लिखित में शिकायत दी कि उसके परिचित ने शिकायत दी कि उसकी पत्नी कार में एक युवक के साथ दिल्ली बाईपास चौक के नजदीक एक होटल में गई है। सुबह करीब 11 बजे वह होटल में पहुंचा और रजिस्टर देखा। रजिस्टर में युवक का नाम सही था, लेकिन पत्नी का नाम बदला हुआ था। साथ में आईडी भी लगा रखी थी। होटल के अलॉट किए गए कमरे में पहुंचा और युवक व पत्नी को पकड़ लिया। साथ ही पुलिस हेल्प लाइन नंबर 112 पर कॉल की।

पुलिस उनको पकड़कर सेक्टर 14 की पुलिस चौकी में ले गई। वहां पर दोनों ने बयान दिए कि वे अपनी मर्जी से आए हैं। उसने पत्नी के घर वालों को सूचना दी। घर वालों ने आने से इंकार कर दिया। इसके बाद पुलिस ने दोनों को जाने दिया। इसके बाद उसकी पत्नी न तो ससुराल आई और न मायके पहुंची। इसके बाद साले का फोन आया और फोन पर जान से मारने की धमकी दी। शिकायतकर्ता का आरोप है कि उसे पत्नी, साले व युवक से जान का खतरा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

जींद रोड पर हथियार दिखाकर करियाना दुकानदार से 50 हजार छीने
रोहतक के जींद रोड पर सोमवार रात करीब पौने 11 बजे बाइक सवार दो हथियारबंद युवकों ने घर जा रहे करियाना दुकानदार से 50 हजार रुपये छीन लिए। साथ में पुलिस को शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। इस संबंध में सदर थाने में केस दर्ज किया गया है।

पुलिस के मुताबिक भगवतीपुर गांव निवासी ईश्वर सिंह ने दी शिकायत में बताया कि उसने जींद बाईपास चौक पर ढुल करियाना स्टोर से दुकान कर रखी है। दुकान पर उसका भतीजा प्रदीप भी काम करता है। सोमवार रात करीब साढ़े 10 बजे दोनों दुकान बंद करके स्कूटी पर गांव जा रहे थे। जब वे शिवम ढाबे के पास पहुंचे तो पीछे से बाइक पर दो युवक आए और ओवरटेक करके रास्ता रोक लिया। इसके बाद छीनाझपटी करने लगे। एक युवक ने पिस्तौल दिखाकर जेब से 50 हजार रुपये निकाल लिए। साथ में धमकी दी कि अगर पुलिस को बताया तो जान से मार देंगे। दुकानदार ने मामले की सूचना पुलिस को दी। टिटौली पुलिस चौकी से पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन कर केस दर्ज किया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें