फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: रोहतक-मदार समर स्पेशल ट्रेन का संचालन 30 जून तक बढ़ाया

विज्ञापन
02-रोहतक रेलवे स्टेशन।
विज्ञापन
रोहतक। उत्तर पश्चिम रेलवे ने यात्रियों की मांग व गर्मी के सीजन को देखते हुए रोहतक-मदार (अजमेर) समर स्पेशल ट्रेन के प्रतिदिन संचालन की अवधि 30 जून तक बढ़ा दी है। इससे हरियाणा व राजस्थान के बीच सफर करने वाले यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी।
विज्ञापन




उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने बताया कि मदार-रोहतक-मदार ट्रेन की संचालन अवधि में 30 जून तक बढ़ोतरी के साथ 91 ट्रिप का विस्तार किया गया है। इससे विशेष रूप से खाटूश्याम जाने वाले श्रद्धालुओं व नारनौल-रेवाड़ी मार्ग के यात्रियों को राहत मिलेगी।



अमित सुदर्शन ने बताया कि यह ट्रेन रोहतक से दोपहर 1:20 बजे रवाना होकर रात 10:35 बजे मदार पहुंचेगी। वहीं, वापसी में मदार से सुबह 4:30 बजे रवाना होकर दोपहर 12:50 बजे रोहतक पहुंचेगी।
विज्ञापन

यह ट्रेन झज्जर, रेवाड़ी, नारनौल, नीमकाथाना, रींगस व किशनगढ़ आदि प्रमुख स्टेशनों पर ठराव करेगी। उन्होंने बताया कि स्पेशल ट्रेन पूरी तरह से जनरल कोच के साथ संचालित होगी जिससे सस्ती यात्रा संभव होगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें