फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: आज से 30 सितंबर तक चलेगी रोहतक-मदार स्पेशल ट्रेन

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। खाटू श्याम जाने वाले यात्रियों के लिए उत्तर रेलवे ने रोहतक-मदार ट्रेन को संचालित किया है। यह ट्रेन 30 सितंबर तक मदार से रोहतक 30 फेरे लगाएगी। स्टेशन अधीक्षक बलराम मीना ने बताया कि ट्रेन-09639 मदार से रोजाना सुबह 4:30 बजे रवाना होकर दोपहर 12:50 बजे रोहतक पहुंचेगी।
विज्ञापन

यही ट्रेन -09640 रोजाना रोहतक स्टेशन से दोपहर 1:20 बजे रवाना होकर रात 10:35 बजे मदार पहुंचेगी। उन्होंने बताया कि ट्रेन में सभी सामान्य डिब्बे हैं। रोहतक से रींगस स्टेशन तक ट्रेन में 90 रुपये लगता है। मदार-रोहतक-मदार ट्रेन किशनगढ़, नरेना, फुलेरा, रेनवाल, बधाल, रींगस, श्रीमाधोपुर, कावंट, भगेगा, नीम का थाना, मांवडा, डाबला, निजामपुर, नारनौल, अटेली, कुंड, रेवाड़ी, गोकलगढ़, झज्जर व अस्थल बोहर स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें