फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सबसे सुरक्षित थी रोहतक सीट, भाजपा ने सत्ता के दम पर जीती, अब बदला लेने का वक्त: कुमारी सैलजा

Sun, 22 Sep 2019 11:01 AM IST
रोहतक ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
विज्ञापन
भूपेंद्र हुड्डा-शैलजा कुमारी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव में रोहतक कांग्रेस की सबसे सुरक्षित सीट थी। दीपेंद्र हुड्डा को क्षेत्र की जनता का समर्थन भी मिला, लेकिन भाजपा ने धनबल व सत्ता का दुरुपयोग करके सीट जीत ली। अब विधानसभा चुनाव में क्षेत्र के सभी नौ हलकों के कार्यकर्ता भाजपा को शिकस्त देकर इसका बदला लें। यह कहना है प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार रोहतक पहुंची कुमारी सैजला का।
विज्ञापन


वे शनिवार को रोहतक स्थित नई अनाज मंडी में रोहतक लोकसभा क्षेत्र के नौ हलकों रोहतक शहर, महम, कलानौर, गढ़ी सांपला-किलोई, झज्जर, बेरी, बादली, बहादुरगढ़ व कोसली के कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रही थी। सैलजा ने कहा कि परीक्षा की घड़ी आ गई है। आज ही विधानसभा चुनाव का बिगुल बजा है। प्रदेश बदलाव चाहता है। 5 साल भाजपा की जनविरोधी सरकार रही।

इनकी कारगुजारी के कारण किसान, दलित, पिछड़ा वर्ग, कर्मचारी और सबसे ज्यादा युवा दुखी है। भाजपा से पिछले 5 साल में प्रदेश की जनता को केवल खोखले नारों के सिवा कुछ नहीं मिला।
विज्ञापन

शायराना अंदाज में नजर आए पूर्व सीएम हुड्डा बोले-अब डेरे मंजिल पर ही डाले जाएंगे

पूर्व सीएम एवं कांग्रेस चुनाव संचालन समिति के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि 21 अक्तूबर को विधानसभा चुनाव होगा। अब परीक्षा की धड़ी आ गई है। आगे बढ़ो, अब डेरे मंजिल पर ही डाले जाएंगे। कार्यकर्ताओं में जोश भरने के लिए शायराना अंदाज में बोले-ऐ खाक-नशीनो, उठ बैठो वो वक्त करीब आ पहुंचा है, जब तख्त गिराए जाएंगे, जब ताज उछाले जाएंगे।

हुड्डा ने कहा कि भाजपा ने एक भी वादा पूरा नहीं किया। उन्हाेंने कहा कि कांग्रेस जो घोषणा पत्र जारी करेगी, उसमें बुढ़ापा पेंशन 5000 रुपये करने, किसान, गरीब, अनुसूचित जाति का कर्जा माफ करने, 2 एकड़ तक जोत वाले किसान को बिजली फ्री देने, कर्मचारियों को पंजाब के समान वेतनमान, ओल्ड एज पेंशन लागू करेंगे, पोस्ट ग्रेजुएट युवाओं को रोजगार या 10,000 रुपये और ग्रेजुएट को 7000 रुपये का बेरोजगारी भत्ता देने का वादा करेगी।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें