फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak: किरण चौधरी बोलीं- कांग्रेस का कोई भविष्य नहीं, कई साल सत्ता में नहीं आएगी

Tue, 26 Nov 2024 07:11 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)

सार

किरण चौधरी ने कहा कि पिता-पुत्र ने पार्टी पर कब्जा किया है। आपसी गुटबाजी से पार्टी डूबी है।
विज्ञापन
प्रेस वार्ता करतीं किरण चौधरी। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा की राज्यसभा सांसद किरण चौधरी का कहना है कि कांग्रेस का कोई भविष्य नहीं है। पार्टी कई साल सत्ता में नहीं आएगी। क्योंकि कांग्रेस नेताओं की आपसी गुटबाजी पार्टी को ले डूबी है। पिता-पुत्र कांग्रेस पर कब्जा जमाकर बैठे हैं। वे मंगलवार को पूर्व मंत्री कृष्णमूर्ति हुड्डा के आवास पर पत्रकारों से बातचीत कर रही थी।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी में आकर वह बहुत खुश है। उन्हें अब और काम करने के अवसर मिल रहे है। इतना ही नहीं, भाजपा 36 बिरादरी की पार्टी है। अब भाजपा भारत को विकसित राष्ट्र बनाएगी।

खची व पर्ची की बीमारी को सत्ताधारी पार्टी भाजपा ने जड़ से उखाड़ कर फेंक दिया है। इस मौके पर पूर्व मंत्री कृष्णमूर्ति हुड्डा,  दलीप सिंह हुड्डा, भाजपा के जिला अध्यक्ष रणबीर ढाका, राज्यसभा सांसद रामचन्द्र जागड़़ा, कुलताज कादियान, कविता शर्मा एडवोकेट,  रामकुमार दुहन, दिलबाग हुड्डा जसिया, बलवंत फौजी, रामेश्वर राणा, लाला रामनिवास, दीपक हुड्डा, सत्यवान मोर, प्रेमदत कौशिक, डीके मकड़ौली, जगबीर प्रधान, धर्मवीर हुड्डा, गौरव हुड्डा, मनीष अहलावत, कुबेर जागड़ा, दिलसिंह कुंडू व इन्द्र सिंह खिड़वाली भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें