फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम ने कहा, सरकार के पास पूरी ताकत, गलतफहमी में ना रहें आरक्षण पर राजनीति करने वाले

Sat, 11 Jun 2016 02:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
विज्ञापन
महम के स्टेडियम में न्याय रैली में मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
जाट आरक्षण आंदोलन पर सरकार सख्त होती दिख रही है। महम में मुख्यमंत्री ने कहा कि जाट आरक्षण पर राजनीति करने वाले किसी भी तरह की गलतफहमी में ना रहें, क्योंकि सरकार के पास पूरी ताकत है। ऐसे लोगों से सरकार निपटना जानती है। सीएम ने कहा कि उनकी सरकार हर तरह से जाट आरक्षण के पक्ष में खड़ी है और उसे सिरे चढ़ाकर ही दम लेगी, लेकिन अकड़ से काम नहीं चलेगा। आरक्षण को लागू कराने के लिए हाईकोर्ट में सरकार की ओर से जोरदार पैरवी की जा रही है। उन्होंने कहा कि जाट आरक्षण मामले में कुछ लोग सरकार के खिलाफ राजनीति कर रहे हैं, जोकि गलत है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर शुक्रवार को महम के स्टेडियम में न्याय रैली में पहुंचे थे। आरक्षण पर कांग्रेस को घेरते हुए सीएम ने कहा कि उसने अपने कार्यकाल में आरक्षण का नाम तक नहीं लिया और आखिरी साल में जल्दबाजी में आरक्षण दिया गया। उसी समय गलत नींव रखी गई, जिसका खामियाजा अब भुगतना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के लिए गलत प्रचार किया गया कि वह आरक्षण नहीं देना चाहती है, जिससे आरक्षण लेने के लिए जल्दबाजी की गई और सरकार को जल्दबाजी में ही आरक्षण देना पड़ा। जबकि आरक्षण देने की एक प्रक्रिया होती है। उसी के तहत आरक्षण दिया जाता तो यह मामला कोर्ट में नहीं पहुंचता। इस समय भी सरकार की कमी बताई जा रही है, लेकिन सरकार कड़ी पैरवी कर रही है। इसके बावजूद पैरवी करने के लिए समाज का कोई वकील देना चाहते हैं तो सरकार के साथ ही उस वकील से पैरवी करा दी जाएगी।  सरकार और अधिकारियों की ओर से जाट आंदोलनकारियों को दिए गए बातचीत के प्रस्ताव को ठुकराने पर भी सीएम ने नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि अकड़ से काम नहीं चलता है, बल्कि हर समस्या का हल बातचीत से निकलता है। आरक्षण की समस्या का हल भी बातचीत से निकाला जाए तो हर किसी के लिए बेहतर होगा। उन्होंने कहा कि मसले को सुलझाने के लिए समाज के लोग बातचीत के लिए आगे आएं।

प्रदेश में नौकरी की भरमार होगी : सीएम

सीएम ने कहा कि सरकार ने कांग्रेस सरकार द्वारा खोदे गए गड्ढों को पाटने के लिए लगभग 30 हजार पदों पद भर्ती प्रक्रिया शुरू की है। लगभग 50 हजार बैकलॉग है। अगले साल पुलिस में पांच हजार युवाओं की अतिरिक्त भर्ती की जाएगी। खेल नीति के तहत कोच नियुक्त करने के अलावा ग्रामीण और शहरी क्षेत्र के स्टेडियम का कायाकल्प किया जाएगा, तो एक हजार से अधिक योग शिक्षक लगाने की प्रक्रिया जारी है।
विज्ञापन


बाहरी व्यक्ति पैदा कर रहे अशांति का माहौल: रामबिलास

शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा ने कहा कि प्रदेश के लोग भाईचारा बनाकर रहते हैं, लेकिन कुछ बाहरी लोग अशांति पैदा करना चाहते हैं। इसका सबसे बड़ा कारण यह है कि वह अपने प्रदेश में चुनावी फायदा उठाना चाहते हैं और इसके लिए हरियाणा का इस्तेमाल किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आरक्षण पर सरकार अपना काम कर चुकी है। कोर्ट में सरकार हर तरह से समाज के साथ खड़ी है। उन्होंने अपील करते हुए कहा कि वह बाहरी लोगों के बहकावे में न आएं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें