फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जसिया में जाट समाज के धरने को कांग्रेस का समर्थन

Wed, 15 Jun 2016 02:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
विज्ञापन
महम विधायक आनंद सिंह दांगी और बड़ौदा विधायक श्रीकृष्ण हुड्डा पहुंचे धरने पर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
जसिया चौक पर चल रहे जाट समाज के धरने को अब कांग्रेस का समर्थन मिल गया है। मंगलवार को कांग्रेस के दो विधायक धरनास्थल पर पहुंचकर अपना समर्थन दिया। साथ ही पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के चचेरे भाई कुलदीप नंबरदार भी धरने पर पहुंचे। कांग्रेस के दोनों विधायकों ने जाट समाज से आह्वान किया कि वह शांतिपूर्वक तरीके से धरने को जारी रखें। वहीं, मंच से सियासी भाषण देने पर महम से कांग्रेस विधायक आनंद सिंह दांगी का लोगों ने विरोध कर दिया। लोगों ने कहा साफ कहा कि यह समाज का मंच है, यहां से राजनीति की बातें न की जाएं।
विज्ञापन


अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति के आह्वान पर रोहतक-पानीपत हाईवे के किनारे जसिया में जाट समाज का धरना 10वें दिन भी जारी रहा। धरने पर पुरुषों के साथ-साथ महिलाओं की बराबर की भागीदारी हो रही है। दोपहर के समय महम विधायक आनंद सिंह दांगी और सोनीपत के बड़ौदा विधायक श्रीकृष्ण हुड्डा धरने पर पहुंचे। दोनों विधायकों ने कहा कि वह पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के आदेश पर आए हैं। इस पर सभी ने तालियां बजाकर उनका स्वागत किया। कांग्रेस के समर्थन के बाद मंच पर आए वक्ता प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री पर जमकर बरसे। कहा कि भाजपा सरकार ने प्रदेश का भाईचारा खत्म कर दिया है। आरक्षण के नाम पर जाट समाज के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। कांग्रेस के समर्थन के बाद समिति के साथ-साथ धरने पर बैठे लोगों में खुशी का माहौल दिखा।

वहीं, महम विधायक आनंद सिंह दांगी मंच पर बोलते समय जब कांग्रेस और भाजपा में तुलना करते हुए विकास की बात करने के साथ ही अन्य दलों पर कटाक्ष किए तो भीड़ ने शोर मचा दिया। लोगों ने कहा कि यह समाज का मंच है, राजनीति का नहीं। आंदोलन के माध्यम से समाज की आवाज उठाई जा रही है। इसे राजनीति से दूर रखा जाए तो बेहतर होगा। भीड़ का विरोध देखकर विधायक ने अपनी बातों को वापस ले लिया और पार्टी की तरफ से समर्थन की घोषणा करने के बाद बैठ गए।
विज्ञापन


101 बाइकों पर पहुंचे रैनकपुरा के लोग

दोपहर के समय रैनकपुरा के लोग 101 बाइकों से धरना स्थल पर पहुंचे। सभी ने धरने को समर्थन दिया। हालांकि, इस दौरान रोहतक-पानीपत हाईवे पर जाम की स्थिति बन गई, लेकिन बाद में धरना दे रहे लोगों ने ही जाम खुलवाकर आवागमन सुचारू कराया।

पांच लोगों ने क्रमिक भूख हड़ताल खत्म की

समिति के जिलाध्यक्ष अशोक बल्हारा ने बताया कि मंगलवार को बैठे शोभा, अजित, बनी सिंह, राजसिंह और मामन की भूख हड़ताल खत्म कराई गई है। जबकि नरेंद्र, संदीप मलिक, गुलाब, करम सिंह, धर्मवीर और जयदेव भूख हड़ताल पर बैठे हैं। पांच लोगों की उम्र अधिक होने के कारण उनकी भूख हड़ताल को खत्म कराने का निर्णय लिया गया।

भाजपा नेता बलराज कुंडू भी दे चुके हैं समर्थन

जाट आरक्षण के मुद्दे को अब राजनीतिक पार्टियां भी भुनाने लगी हैं। सोमवार को भाजपा नेता व जिला परिषद चेयरमैन बलराज कुंडू ने भी धरने पर पहुंचकर समर्थन दिया था। उन्होंने जाट समाज को आश्वासन दिया था कि यदि समाज के लिए उन्हें इस्तीफा भी देना पड़े तो मंजूर होगा। वह हर समय समाज के साथ हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें