फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: रोहतक आईटीआई में सीटों के आठ गुना आवेदन आए

Fri, 27 Jun 2025 11:02 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। जिले की सभी आईटीआई में आवेदन की अंतिम तिथि शुक्रवार को थी। जिले की 11 आईटीआई में 4352 सीटों पर विद्यार्थियों ने आवेदन किया। कलानौर आईटीआई में 1374, हसनगढ़ आईटीआई में 713, किलोई आईटीआई में 900 आवेदन आए। रोहतक आईटीआई में 115 सीटों पर आठ गुना अधिक 996 आवेदन आए।
विज्ञापन

पहली मेरिट सूची तीन जुलाई को जारी की जाएगी। जिन विद्यार्थियों को पहली सूची में नाम आ जाएगा, उनको 8 जुलाई तक फीस जमा करानी होगी। रोहतक आईटीआई में कंप्यूटर ऑपरेटर व प्रोग्रामिंग असिस्टेंट में 472, स्वास्थ्य सर्वेक्षण में 214, फिजियोथेरेपी टेक्नीशियन में 140, फूड प्रोडक्शन में 89 व कैटरिंग व हॉस्पिटैलिटी असिस्टेंट में 81 विद्यार्थियों ने आवेदन किए।
हसनगढ़ आईटीआई में फैशन डिजाइन में तीन, फिर में 66, स्वास्थ्य सर्वेक्षण में 46, मैकेनिक मोटर व्हीकल में 81, मैकेनिक ट्रैक्टर में 21, मैकेनिक ऑटो इलेक्ट्रिकल व इलेक्ट्रॉनिक्स में 11, पेंटर में 11, प्लंबर में 9, रेफ्रिजरेशन एंड एयर कंडीशनर में 36, स्टेनोग्राफर हिंदी में 5, टर्नर में 6, वेल्डर में 19, वायरमैन में 61 व वुड वर्क स्टेशन में 4 विद्यार्थियों ने आवेदन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें