फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Blast: 'गलत काम करने वालों से प्रियंका का नहीं दूर-दूर तक नाता', जानें क्या बोले परिजन?

Sun, 16 Nov 2025 08:55 PM IST
शाहिल शर्मा माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक

सार

जीएमसी अनंतनाग से एमडी की पढ़ाई कर रही डॉ. प्रियंका झज्जर जिले के खरहर पीएचसी में तीन साल चार माह तक मेडिकल ऑफिसर रहीं। यही पर ही उनकी ज्वाइनिंग हुई थी और यही से ही वह आगे एमडी की पढ़ाई के लिए अनंतनाग गई थीं।
विज्ञापन
प्रियंका का पिता और भाई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

व्हाइट कॉलर आतंकी मॉड्यूल में गिरफ्तार आदिल अहमद एक साल पहले प्रियंका का शिक्षक था। उस समय सीनियर रेजिडेंट (एसआर ) की ड्यूटी के चलते सीनियर से बात करनी होती थी जिसकी वजह से उससे बात करनी पड़ती थी। प्रियंका का गलत काम करने वालों से दूर-दूर तक कोई नाता नहीं है। पिछले एक साल से प्रियंका की आदिल से कोई बात नहीं हुई है। वह जीएमसी अनंतनाग से एमडी की पढ़ाई कर रही है। यह कहना है अमर उजाला से हुई बातचीत में जनता कॉलोनी निवासी डॉ. प्रियंका शर्मा के पिता सतीश और भाई भारत का।

विज्ञापन


परिवार ने बताया कि शनिवार रात रोज की तरह प्रियंका घर पर वीडियो कॉल से बात रही थी। इसी दौरान दरवाजे पर किसी के आने की आवाज सुनाई दी इसलिए फोन काट दिया। इसके बाद रातभर कोई बात नहीं हुई। सुबह फोन किया तो नहीं उठा। इससे परिवार तनाव में आ गया। सुबह 11 बजे के बाद उसका फोन बंद हो गया जिसकी वजह से परेशानी और बढ़ गई। बाद में प्रियंका ने अपनी सहेली के फोन से बात की तो पता लगा कि उसे पूछताछ के लिए एजेंसी ने बुलाया था। पति अनिरुद्ध शर्मा उसे लेकर गए थे। वही वापस छोड़ गए थे। उससे बात होने के बाद राहत मिली।

प्रियंका को कभी नहीं लगा, ऐसा भी हो सकता है आदिल : भारत

रोडवेज कर्मचारी भारत ने कहा कि प्रियंका की शादी वर्ष 2020 में भिवानी के रहने वाले डॉ. अनिरुद्ध शर्मा से हुई थी। वे भिवानी अस्पताल में मेडिकल ऑफिसर हैं। बहन प्रियंका अनंतनाग में मेडिसिन में एमडी की पढ़ाई कर रही हैं। वह मेडिकल लीव पर हैं। भारत का कहना है कि प्रियंका खुद भी इस मामले से परेशान है। बतौर प्रियंका उसे पढ़ाई के दौरान कभी नहीं लगा कि आदिल ऐसा काम भी कर सकता है। इस घटना ने बहन को बुरी तरह झकझोर दिया है। अब तक ठीक से खाना नहीं खा सकी है।
विज्ञापन


विज्ञापन


साथी चिकित्सक बोले- काम के प्रति समर्पित है प्रियंका

जीएमसी अनंतनाग से एमडी की पढ़ाई कर रही डॉ. प्रियंका झज्जर जिले के खरहर पीएचसी में तीन साल चार माह तक मेडिकल ऑफिसर रहीं। यही पर ही उनकी ज्वाइनिंग हुई थी और यही से ही वह आगे एमडी की पढ़ाई के लिए अनंतनाग गई थीं। यह पीएचसी डीघल सीएचसी के तहत आती है, इसलिए डॉ. प्रियंका की डीघल सीएचसी में इमरजेंसी में भी ड्यूटी लगती रहती थी।

डॉ. प्रियंका के साथी चिकित्सक उनसे दिल्ली ब्लास्ट मामले में पूछताछ किए जाने पर सकते में हैं। उनको यकीन नहीं हो रहा। उनके साथ काम करने वाली डॉ. आकृति हुड्डा ने बताया कि डॉ. प्रियंका 2020 से 2023 तक खरहर पीएचसी में रही। मेरी ज्वाइनिंग 2022 की थी। लगभग डेढ़ साल डॉ. प्रियंका के साथ काम किया। वह अपने अपने काम और परिवार की सेवा के लिए आगे रहती थी। इस दौरान उनकी माताजी सड़क दुर्घटना में घायल हो गई थी और वह पूरा समय उनका ध्यान रखती थी। खबर पढ़कर पता लगा कि डॉ. प्रियंका से पूछताछ हुई है। किसी भी फील्ड में सीनियर से बातचीत होती है, लेकिन ऐसा नहीं है कि वह ऐसा काम करे।

'सीनियर से बातचीत सामान्य'

पीएनडीटी के नोडल अधिकारी डॉ. संदीप ने बताया कि बैठक के दौरान कई बार डॉ. प्रियंका से मुलाकात व बातचीत हुई। वह काम के प्रति समर्पित थी। किसी भी पेशे में सीनियर से बातचीत सामान्य है। सामने वाला यदि कोई गलत काम कर रहा है तो जूनियर को उसका पता कैसे चलेगा। डॉ. प्रियंका की सीनियर से बातचीत हुई है तो यह रूटीन में हुई होगी।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें