फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहतक में आज से सुबह ही मिलेगा पानी, संभलकर बरतें

Sun, 06 Mar 2016 01:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
विज्ञापन
पानी की समस्या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पानी की किल्लत झेलने के लिए तैयार हो जाइये, क्योंकि आज से शहर में केवल सुबह के समय ही पानी की आपूर्ति होगी। जन स्वास्थ्य विभाग के पास सिर्फ सात दिनों का ही पानी बचा है और इसी से 16 दिनों तक काम चलाना है। अधिकारी भी परेशान हैं कि वे इतने कम पानी से 16 दिनों तक कैसे सप्लाई करें? भालौठ नहर से मिलने वाला सात दिन का पानी बहादुरगढ़ को दिया गया है और जेएलएन नहर में 22 मार्च के बाद ही पानी आने के आसार हैं।
विज्ञापन


विभाग के आला अधिकारियों ने इस संकट की घड़ी से निपटने के लिए केवल एक समय ही पानी की सप्लाई देने का फैसला लिया है। इसलिए पानी का इस्तेमाल संभलकर करें। रविवार से शहरवासियों को सिर्फ सुबह के समय ही पानी दिया जाएगा। बाहरी कॉलोनियों को सबसे अधिक परेशानी उठानी पड़ सकती है।

इस वजह से बढ़ा संकट
शहर में जेएलएन और भालौठ नहर से ही पानी की सप्लाई की जाती है। जेएलएन नहर का पानी 12 से 28 फरवरी तक चला। हालांकि पानी का लेवल कम था। इसके बाद भालौठ नहर में जो 250 क्यूसिक पानी 1 मार्च को छोड़ा जाना था, उसे रात को ही बंद कर दिया। यह पानी बहादुरगढ़ की दुल्हेड़ा माइनर में छोड़ा गया। इस नहर से शहर के लिए एक सप्ताह का पानी दिया जाना था, जिसके नहीं मिलने से ही पानी की समस्या ज्यादा बढ़ गई।
विज्ञापन


2014 से बनी है समस्या
सूत्रों के अनुसार शहर में वर्ष 2014 से पानी किल्लत की समस्या लगातार बनी हुई है। इसके पीछे मुख्य वजह नहरों के पानी का शेड्यूल बदलना है। पहले रोहतक को 30 दिनों में से 22 दिन पानी मिलता था, लेकिन अब 60 दिनों में से सिर्फ 22 दिन ही पानी दिया जा रहा है।

रोज चाहिए 6.86 करोड़ लीटर पानी
शहरवासियों को अपनी जरूरतें पूरी करने के लिए रोज 6.86 करोड़ लीटर पानी चाहिए। इसके लिए सोनीपत रोड स्थित वाटर वर्क्स नंबर-1 से 2.35 करोड़ लीटर पानी की सप्लाई की जाती है। झज्जर रोड स्थित वाटर वर्क्स नंबर-2 से 2.31 करोड़ लीटर पानी की सप्लाई होती है। बोहर स्थित वाटर वर्क्स नंबर-3 से 2.20 करोड़ लीटर पानी की सप्लाई की जाती है।  

शनिवार को इन कॉलोनियों में रही ज्यादा समस्या
शनिवार को शहर की कई कॉलोनियों में एक समय पानी दिया गया। इस वजह से शिवाजी कॉलोनी, जनता कॉलोनी, पुराना हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, कमला नगर, बड़ा बाजार, गौकर्ण नगर, माता दरवाजा, नेहरू कॉलोनी, इंद्रा कॉलोनी और सोरा कोठी में पानी की ज्यादा समस्या रही।

एक समय ही मिलेगा पानी, न करें बर्बाद
शहर में पानी की सप्लाई जेएलएन और भालौठ नहर से की जाती है। फिलहाल दोनों नहरों में ही पानी नहीं है। 22 मार्च के बाद कुछ राहत के आसार हैं, तब तक सिर्फ एक समय ही पानी की सप्लाई की जाएगी। पानी की बर्बादी न करें और जन स्वास्थ्य विभाग का साथ दें।
- टी.आर. पंवार, एक्सईएन, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग रोहतक।

सिंचाई विभाग ने खड़े किए हाथ
जेएलएन नहर में पानी 28 फरवरी को ही खत्म हो गया था। भालौठ नहर में 1 मार्च को पानी आना था, लेकिन सप्ताह भर का 250 क्यूसिक पानी बहादुरगढ़ की दुल्हेड़ा माइनर में छोड़ा गया है। जेएलएनल में 22 मार्च के बाद पानी आने की संभावना है। इस संकट की स्थिति में पूरे शहर में केवल सुबह के समय ही पानी दिया जाएगी। 
विज्ञापन

- राजेश कुमार, जेई, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग, रोहतक।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें