फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहतक गैंगवार: खाना लेने गए बेगुनाह छात्र की भी गई जान, खूनी खेल में 4 की मौत; भाऊ गैंग ने ली जिम्मेदारी

Thu, 26 Nov 2026 01:03 PM IST
Naveen माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा)

सार

रोहतक में ताबड़तोड़ फायरिंग में खाना पैक कराने आए बेरी निवासी छात्र हिमांशु की भी जान चली गई। इस हत्याकांड की जिम्मेदारी हिमांशु भाऊ गैंग ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए लेते हुए इसे रंजिश का बदला बताया है।
विज्ञापन
मृतक हिमांशु - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कार सवार हथियारबंद बदमाशों ने रोहतक के मिलन ढाबे पर हमला बोल दिया। बदमाशों ने खाना खा रहे डीघल गांव (झज्जर) निवासी रिंकू, विनीत उर्फ विन्नी और यश उर्फ गंजू को निशाना बनाते हुए 50 से अधिक राउंड गोलियां चलाईं। अचानक हुई फायरिंग से ढाबे पर भगदड़ मच गई और तीनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन


रंजिश से अनजान बेगुनाह छात्र बना शिकार
इस खूनी गैंगवार का सबसे दर्दनाक पहलू बेरी निवासी 26 वर्षीय हिमांशु की मौत है, जिसका अपराध की दुनिया से कोई वास्ता नहीं था। हिमांशु रोहतक की बाबा मस्तनाथ यूनिवर्सिटी के एमबीए का छात्र था और पिता के साथ खेती में हाथ बंटाता था। वह अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था और बुधवार को भालौठ गांव में अपनी बड़ी बहन की ससुराल आया हुआ था। रात में वह जीजा के लिए मिलन होटल से खाना पैक कराने गया था। गोलियां चलने पर वह जान बचाने के लिए भागा, लेकिन हमलावरों ने उसे भी विरोधी गैंग का साथी समझकर पीछा किया और गोलियों से भून दिया। पुलिस रिकॉर्ड में भी हिमांशु के खिलाफ कोई मामला दर्ज नहीं है।

विज्ञापन


मृतक तीनों युवकों का आपराधिक इतिहास
पुलिस जांच में सामने आया है कि निशाने पर आए तीनों युवक सन्नी रिटोलिया और अंकित उर्फ बाबा गैंग से जुड़े थे। रिंकू पर हत्या और हत्या के प्रयास समेत 5 केस दर्ज थे। अगस्त 2023 में बेरी में हुई फायरिंग में वह बाल-बाल बचा था। विनीत और यश पर दोनों को मार्च 2022 में रिटौली गांव में हुए डबल मर्डर के मामले में एशटीएफ ने हथियारों के साथ गिरफ्तार किया था। विनीत पर हत्या समेत 4 केस दर्ज थे।



भाऊ गैंग ने सोशल मीडिया पोस्ट कर ली जिम्मेदारी
वारदात के बाद सोशल मीडिया पर 'भाऊ गैंग' के नाम से एक पोस्ट वायरल हुई है, जिसमें इन हत्याओं की जिम्मेदारी ली गई है। पोस्ट में लिखा गया है कि ये हत्याएं 'रोहित बजरंग और सोनू डीघल' की मौत का बदला लेने के लिए की गई हैं। साथ ही चेतावनी दी गई है कि लोग सोच-समझकर किसी के साथ बैठें। पोस्ट में विरोधी गुट के बचे हुए लोगों और दोनों भाइयों को अंत में मारने की धमकी देते हुए कहा गया है कि उनका जवाब सोशल मीडिया नहीं, बल्कि अखबार की सुर्खियां देती हैं।

Trending Videos
विज्ञापन

वारदात के वक्त ढाबे पर मौजूद थे 40-50 लोग

डीएसपी रिशि कांत के अनुसार, ढाबा मालिक ने पुलिस को बताया है कि घटना के समय वहां करीब 40 से 50 लोग खाना खाने आए हुए थे। प्रारंभिक जानकारी में सामने आया है कि हमलावरों की संख्या 5 थी, जिन्होंने ताबड़तोड़ फायरिंग कर 4 लोगों को मौत के घाट उतार दिया। मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है और पुलिस के विशेषज्ञ घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को बारीकी से खंगाल रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें