पहले स्कूल के किसी लड़के पर लगा आरोप
एक महिला ने 16 सितंबर को थाने में शिकायत दी थी कि उनकी चार साल की बेटी से स्कूल के शौचालय में साथ पढ़ने वाले 10 से 12 साल के किशोर ने गलत काम किया। पुलिस ने दुष्कर्म व पोक्सो एक्ट के तहत अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी। करीब एक माह की जांच पड़ताल के बाद भी स्कूल में आरोपी का पता नहीं लग सका।
पिता अश्लील वीडियो देखने का आदी, मां को पता था सच
ऐसे में पुलिस ने बच्ची के करीबी लोगों पर शक हुआ। जांच में पता चला कि बच्ची का पिता अश्लील वीडियो देखने का आदी है। काउंसिलिंग में भी बच्ची ने अपने पिता का नाम लिया। बताया कि पापा ने तीन बार उसका उत्पीड़न किया। उस समय मां घर पर नहीं थी। आरोपी महिला ने पता होने के बावजूद अपने पति को बचाने का प्रयास किया और झूठी शिकायत थाने में दर्ज करवा दी।
पांच दिन की रिमांड पर मां-बाप
पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी माता-पिता को गिरफ्तार कर शनिवार को पांच दिन के रिमांड पर लिया था। अब पुलिस रिमांड के दौरान आरोपियों से पूछताछ कर वारदात की गहराई में जाने का प्रयास कर रही है।