मृतक किसान सतवीर राठी की फाइल फोटो
- फोटो : rohtak
कलानौर/रोहतक। कस्बे के गांव जिंदरान में 65 वर्षीय किसान की दिमाग की नस फटने से मौत हो गई। मृतक सतबीर राठी पुत्र पृथ्वी सिंह 20 दिसंबर को दिल्ली के टीकरी बॉर्डर पर किसानों के समर्थन में पहुंचा था इसके बाद 25 दिसंबर को उसकी हालत बिगड़ गई हालत बिगड़ती देख घर वालों ने रोहतक पीजीआई में भर्ती करवाया। वहां से रेफर कराके परिजन दिल्ली बाईपास स्थित एक निजी अस्पताल में इलाज के लिए ले गए। इलाज के दौरान दिमाग की नस फटने से किसान की मौत हो गई।
किसान परिवार में अकेला कमाने वाला था। वह पांच भाइयों में सबसे बड़ा भाई था इससे अन्य चार भाई हैं और 5 बच्चे हैं, जिनमें 2 लड़के और 3 लड़कियां हैं। तीन लड़कियों की शादी की हो चुकी है। किसान शुगर मिल से 2017 में रिटायर हो चुका था जिसके बाद अपनी खेती-बाड़ी संभाल रहा था। आंदोलन में अपने किसान साथी महेंद्र, शेर सिंह, कपूर सिंह, निशान सिंह, वेद सिंह, रणबीर, आजाद के साथ टीकरी बॉर्डर गया हुआ था। मृतक किसान का रविवार को गांव में ही अंतिम संस्कार किया गया। परिजनों व ग्रामीणों ने किसान को शहीद का दर्जा देने व आर्थिक मदद की गुहार लगाई है।