फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: खो-खो में रोहतक ने फाइनल में प्रवेश किया

Sat, 08 Nov 2025 03:06 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
62...मानव रचना स्कूल में आयोजित राज्य स्तरीय रस्साकशी प्रतियोगिता में दम लगाते ​खिलाड़ी। संवाद
विज्ञापन
रोहतक। सातवीं राज्यस्तरीय अंडर-11 स्कूल खेलकूद प्रतियोगिताओं का शुभारंभ शुक्रवार को मानव रचना ग्लोबल स्कूल, सुनारिया में हुआ। खो-खो प्रतियोगिता बालिकाएं में सेमीफाइनल मुकाबले में रोहतक ने झज्जर को पराजित करते हुए फाइनल में प्रवेश किया। वहीं दूसरे सेमीफाइनल में हिसार और फतेहाबाद के बीच मुकाबला होगा, जिसमें जीतने वाली टीम फाइनल में रोहतक से भिड़ेगी। प्रतियोगिता का उद्घाटन जिला उपायुक्त सचिन गुप्ता ने किया किया गया। मीडिया संयोजक डॉक्टर जनक राज ने बताया कि रस्साकशी प्रतियोगिता में फरीदाबाद, चरखी दादरी, सिरसा, पंचकूला, फतेहाबाद, महेंद्रगढ़, कैथल और सोनीपत की टीमों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अगले दौर में प्रवेश किया।
विज्ञापन



यह रहे परिणाम
कबड्डी प्रतियोगिता में बालिकाओं ने अद्भुत शक्ति, चुस्ती और रणनीति का प्रदर्शन किया। हिसार ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 31–1 के अंतर से जीत दर्ज की। सिरसा ने पलवल को 17–0 से हराया। चरखी दादरी ने 31-17 से भिवानी को हराया। यमुनानगर की टीम ने अंबाला को हराया। झज्जर ने रेवाड़ी को 28–27 से हराया। मेवात ने महेंद्रगढ़ को 20–18 से हराया। रोहतक की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 30–1 से गुरुग्राम को हराकर अगले दौर में प्रवेश किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें