फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: महम रैली में सीएम का माइक बंद होने पर रोहतक के डीआईपीआरओ निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। महम में पांच अप्रैल को हुई विकास रैली में सीएम नायब सैनी के भाषण के दौरान माइक बंद होने के चलते रोहतक के डीआईपीआरओ संजीव सैनी को सस्पेंड (निलंबित) कर दिया गया। विभागीय जांच के बाद मुख्यालय की तरफ से रैली के 10 दिन बाद बुधवार शाम को उन पर कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री हर हलके में जनसभा कर रहे हैं। इसी कड़ी में महम में पांच अप्रैल को विकास रैली थी। रैली में संबोधन के लिए दो माइक रखे हुए थे। एक माइक डिवाइस से मंच संचालन के अलावा स्थानीय नेताओं व मंत्रियों का संबोधन हुआ जबकि मुख्यमंत्री नायब सैनी के लिए अलग से माइक लगाया गया था।
सीएम के संबोधन के दौरान अचानक माइक ने काम करना बंद कर दिया था। रैली में पीछे मौजूद श्रोताओं को आवाज सुनाई नहीं दे रही थी। पीछे से लोग चिल्लाने लगे तो मुख्यमंत्री को मंच संचालक के माइक से संबोधन करना पड़ा था। अभी किसी अन्य को रोहतक का कार्यभार नहीं दिया गया है।
विज्ञापन

डीआईपीआरओ बोले-तकनीकी खराबी के कारण माइक हुआ था बंद
इस चूक की तभी से विभागीय जांच की जा रही थी। बुधवार शाम को मुख्यालय की तरफ से डीआईपीआरओ संजीव सैनी को सस्पेंड करने के आदेश जारी किए गए। वहीं, डीआईपीआरओ संजीव सैनी का कहना है कि माइक की जांच हुई थी। अचानक तकनीकी खराबी के कारण माइक में दिक्कत आ गई थी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें