फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेल के अंदर अब अवैध सामान मिला तो जेल प्रशासन पर कार्रवाई ः डीजीपी

Tue, 10 May 2016 01:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
विज्ञापन
जेल - फोटो : Demo pic
विज्ञापन
जेलों में लगातार बंदियों के पास मोबाइल और नशीला पदार्थ मिलने के मामले में डीजीपी ने जेल अधीक्षकों को तलब किया। कड़े निर्देश देते हुए डीजीपी ने साफ कहा कि अब जेलों के अंदर अवैध सामान मिला तो जेल प्रशासन के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


सुनारिया जेल में लगातार बंदियों से मोबाइल और पुलिस कर्मियों के द्वारा जेल के अंदर नशीला पदार्थ ले जाने के मामले को डीजीपी ने संज्ञान में लिया है। जारी निर्देशों के अनुसार सभी जेलों के प्रशासन को जेल सुरक्षा बढ़ाने के निर्देश दिये गए। डीजीपी ने जेल अधिकारियों से पूछा है कि मोबाइल और नशीला पदार्थ किस तरीके से जेल के अंदर पहुंचाया जा रहा है। स्थिति को सुधारने के लिए जेल प्रशासन को हर महीने जेल में विशेष चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिये।

बता दें कि रविवार को डीजीपी के निर्देश पर सुनारिया स्थित जेल में विशेष अभियान चलाया गया था। सर्च अभियान में पुलिस को दो हत्या के मामले में जेल में बंद बंदी महम के गांव भराण निवासी अमित के पास से मोबाइल बरामद किया था। इस मोबाइल से एक नहीं बल्कि पांच बंदियों के सामूहिक रूप से कॉल करने की बात सामने आई थी। इसके बाद अमित सहित पांच बंदियों के खिलाफ शिवाजी कॉलोनी थाने में केस दर्ज किया गया था। इससे पहले सुनारिया जेल में एक पुलिस कर्मी के पास से सुल्फा मिलने का मामला सामने आया था। इसी तरह से डीजीपी के निर्देश पर भौंडसी, सोनीपत सहित कई जेल में तलाशी अभियान चलाया था। यहां कुछ जेल के अधिकारियों और कर्मचारियों पर भी जांच टीम को संदेह है। इस कारण उनकी भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन


प्रोडक्शन वारंट पर लाकर होगी पूछताछ

अब पुलिस मामले में जांच को आगे बढ़ाने के लिए आरोपी अमित को प्रोडक्शन वारंट पर जेल से बाहर लाकर रिमांड लेगी। रिमांड अवधि में आरोपी से मोबाइल रखने संबंधी पूछताछ होगी। साथ ही उस मोबाइल की कॉल डिटेल भी पुलिस निकलवाएगी। ताकि पता चल सके कि आरोपी कहां-कहां बात करता था।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें