ठाकुर धूम सिंह मेमोरियल महिला क्रिकेट प्रतियोगिता के तहत रोहतक के सुगनि देवी क्रिकेट फाउंडेशन एकादश व ईएसएसईएक्स फार्म्स दिल्ली एकादश को के बीच 40 ओवर का मैच खेला गया। मुकाबला निशान क्रिकेट मैदान करनाल में खेला गया। रोहतक की सुगनि देवी एकादश ने दिल्ली को दो विकेट से हराया।
मैन ऑफ द मैच प्रिया खासा को व बेस्ट बल्लेबाज शालू शर्मा को चुना गया। मैच में सुगनि देवी की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली एकादश की टीम 39.1 ओवर में 142 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। दिल्ली एकादश की ओर से राधिका ने 29 व वंशिका ने 24 रन बनाए। सुगनि देवी एकादश की ओर से श्रीयाल ने चार, प्रिया खासा ने तीन व स्वीटी ने दो विकेट लिए। जवाब में सुगनि देवी टीम 35.3 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर 143 रन बनाकर दो विकेट से मैच जीता। सुगनि देवी की ओर से शालू शर्मा ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 47 रन बनाकर जीत में अहम भूमिका निभाई। दिल्ली एकादश की ओर से रिया ने चार विकेट लिए।