फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak: झज्जर के बेरी के पास JLN नहर में मिला दीपांशु का शव, मौत हत्या या हादसा, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

Tue, 08 Aug 2023 01:39 AM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)

सार

आशंका थी कि दीपांशु को किसी ने नहर में फेंक दिया या वह गिरा है। एनडीआरएफ की टीम ने उसे रविवार को नहर में तलाश किया, लेकिन सोमवार को शव झज्जर में बेरी थाना क्षेत्र में मिला।
विज्ञापन
दीपांशु कावड़ लेकर आए रिश्तेदार की गोद में - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी (फाइल फोटो)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के रोहतक के बोहर गांव से अपहृत छह साल के दीपांशु का शव सोमवार को बेरी के पास जवाहर लाल नेहरू (जेएलएन) नहर में मिला। उसकी मौत हत्या है या हादसा, यह तो पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता लग सकेगा। अर्बन एस्टेट थाना पुलिस का कहना है कि हर दृष्टिकोण से मामले की जांच कर रहे हैं। यह पता लगाया जा रहा है कि रात आठ बजे दीपांशु नहर तक कैसे पहुंचा।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक बोहर निवासी सुनील उर्फ ढीलू ने शिकायत दी थी कि उसके दो बेटे हैं। बड़ा बेटा दीपांशु छह तो छोटा बेटा मयंक चार साल का है। शनिवार को रात करीब आठ बजे दोनों बेटे घर पर मोबाइल में गेम खेल रहे थे।

 

थोड़ी देर बाद दीपांशु नहीं दिखा तो उन्होंने सोचा कि साथ लगते दूसरे घर में गया है। करीब नौ बजे जब खाना खाने लगे तो उसको तलाश किया, लेकिन दीपांशु का पता नहीं लग सका। जब वे उसे तलाश करते सोनीपत रोड पर नहर के पुल के ऊपर पहुंचे तो दीपांशु की चप्पल मिली।

लापता दीपांशु का शव बेरी के पास नहर के अंदर मिला है। बेरी पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों के हवाले कर दिया। रात को दीपांशु नहर तक कैसे पहुंचा, इसकी जांच कर रहे हैं। साथ ही पोस्टमार्टम रिपोर्ट का भी इंतजार है। -इंस्पेक्टर प्रहलाद सिंह, प्रभारी थाना अर्बन एस्टेट

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें