महम। उपमंडल स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन राजकीय महाविद्यालय महम के मैदान में होगा। समारोह की तैयारियों को लेकर एसडीएम दलबीर सिंह फौगाट ने अध्यक्षता करते हुए अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक का आयोजन लघु सचिवालय स्थित एसडीएम कार्यालय में हुआ।
बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा को लेकर चर्चा की गई और अलग-अलग कार्यों से संबंधित विभागों के अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। इस अवसर पर एसडीएम ने कहा कि पीटी शो, परेड व सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन के साथ मुख्य अतिथि की ओर स्वतंत्रता सेनानियों, युद्ध वीरांगनाओं का सम्मान भी किया जाएगा। एसडीएम ने कहा कि कार्यक्रम स्थल पर सफाई व अन्य इंतजामों की जिम्मेवारी सभी संबंधित विभागों की लगाई गई। इस अवसर पर नायब तहसीलदार दीपक, खंड शिक्षा अधिकारी सरिता खनगवाल, नगर पालिका सचिव नवीन नांदल, राजकीय महाविद्यालय प्राचार्य संतोष हुड्डा, डॉ. शिवानी, प्राचार्य संध्या सुमन, प्राचार्य दिनेश कुमार, प्राचार्य सुरेश कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।