सोमवार दोपहर को हुई थी वारदात
उद्यमी के घर पर आरोपी रीमा ने पिछले एक माह में किसी जानकार को फोन तक नहीं मिलाया। पुलिस को किसी तरह वारदात का भेद न खुल जाए, इससे बचने के लिए वह सिर्फ मैसेंजर के जरिए परिचितों से बात करती थी। यह खुलासा पुलिस जांच में सामने आया है। सोमवार दोपहर करीब 2 बजे संजय गुप्ता की मां कुसुमलता व पत्नी संगीता को घर में बंधक बनाकर 45 लाख की डकैती डालने वाले आरोपियों तक पुलिस घटना के 24 घंटे बाद भी नहीं पहुंच पाई है। पुलिस की अलग-अलग तीन टीमें आरोपियों की तलाश में जुटी हुई हैं।
पुलिस ने सोमवार रात से मंगलवार दोपहर तक छह से ज्यादा सीसीटीवी कैमरे खंगाले लेकिन कोई ठोस सुराग हाथ नहीं लगा है। पुलिस की जांच में एक बात सामने आई है कि रीमा उद्यमी के परिवार की पल-पल की जानकारी अपने साथियों को मैसेंजर पर दिया करती थी।
फैक्टरी मालिक के घर का मेन गेट
- फोटो : संवाद
20 माह पहले भी ऐसे ही हुई थी चोरी
सेक्टर-14 निवासी आरएन सिनेमा घर के संचालक सुरेश शर्मा व उनकी पत्नी को बंधकर बनाकर 20 माह पहले नौकरानी कल्पना ने लूट की वारदात को अंजाम दिया था। बाद में मामले का पता लगने पर नौकरानी को पकड़ने के लिए एवीटी टीम नेपाल में उसके घर तक भी पहुंची थी। यहां उन्हें कोई नहीं मिला। नेपाली नौकरानी कल्पना मकान बेचकर वहां से जा चुकी थी, इसलिए एवीटी टीम को खाली हाथ लौटना पड़ा था।
नौकरानी रीमा व उसके साथियों को पकड़ने के लिए पुलिस की तीन टीमें लगाई गई हैं। टीम की जांच में सामने आया है कि वह अपने साथियों से मैसेंजर पर ही बात किया करती थी। जल्द ही पुलिस उसको व उसके साथियों को गिरफ्तार कर लेगी।
- गुलाब सिंह, डीएसपी।
ये भी पढ़ें: रोहतक में उद्यमी के घर 45 लाख की लूट: रोटी मांगने आई नौकरानी, साथियों संग मिलकर नकदी-जेवर सब लूट ले गई