फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Israel-Iran War: कतर में फंसे रोहतक के युवा, बोले- आ रही धमाकों की आवाजें; फोन पर बज रहे इमरजेंसी सायरन

Sat, 28 Feb 2026 08:36 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक

सार

 ईरान के आठ देशों पर हमले के बीच कतर में रोहतक के युवा फंसे हैं। युवकों ने अपने फोन में वीडियो बनाकर वहां के हालातों के बारे में बताया है। डिटेल में पढ़ें खबर...
विज्ञापन
कतर में फंसे रोहतक के युवक - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कतर की राजधानी दोहा में ऑयल एंड गैस फील्ड में काम करने वाले रोहतक (हरियाणा) के गांव मायना निवासी काला भी हमले के बीच फंस गए हैं। वीडियो जारी करते हुए उन्होंने बताया कि कतर के अमेरिकी एयरबेस पर ईरान ने मिसाइल से हमला किया है। रुक-रुककर यहां धमाकों की आवाजें आ रही हैं। उनके फोन पर भी इमरजेंसी सायरन बज रहे हैं।
विज्ञापन


काला ने अमर उजाला से की बातचीत

काला ने अमर उजाल से फोन पर बात करते हुए बताया कि वे पूरी तरह से सुरक्षित हैं। सभी लोगों को कतर सरकार ने सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह की दी है। फिर भी, चारों ओर डर और दहशत का माहौल है। उन्होंने कहा रुक-रुककर धमाकों की आवाजें आ रही हैं। इससे लोगों में अफरा-तफरी का माहौल है।

ईरान ने आठ देशों पर किया हमला 

बकौल काला, यह वर्ल्डवार की आहट लग रही है। ईरान ने संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के 8 देशों पर अटैक किया है। वे बताते हैं कि उनका 15 साल से यूएई के देशों में काम के लिए आना-जाना रहा है। बीते 3 साल से दोहा में आना-जाना है। फिलहाल वह कतर सरकार के ऑयल व गैस फील्ड में काम कर रहे हैं। 
विज्ञापन




भारत ने की शांति की अपील

ईरान पर अमेरिका और इस्राइल के ताजा हमलों के बाद भारत सरकार की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है। विदेश मंत्रालय ने शनिवार को एक बयान जारी किया। इस बयान में कहा गया कि भारत, ईरान और खाड़ी क्षेत्र में हाल के घटनाक्रमों को लेकर गहरी चिंता व्यक्त करता है।  विदेश मंत्रालय (एमईए) ने बयान में कहा कि वह सभी पक्षों से संयम बरतने, तनाव बढ़ाने से बचने और आम नागरिकों की सुरक्षा को प्राथमिकता देने की अपील करता है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें