फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गणतंत्र दिवस पर दिल्ली में गूंजेंगी हरियाणा के संपूर्ण की आवाज

Mon, 25 Jan 2016 02:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
इस बार 26 जनवरी पर देश की राजधानी दिल्ली में होने वाले मुख्य कार्यक्रम की लाइव कमेंटरी आल इंडिया रेडियो रोहतक के उद्घोषक संपूर्ण सिंह बागड़ी करेंगे। संपूर्ण लगातार सात बार से कार्यक्रम की कमेंटरी करते आ रहे हैं।
विज्ञापन

ध्यान रहे कि गणतंत्र दिवस समारोह में फ्रांस के राष्ट्रपति फ्रांस्वा ओलांद मेहमान होंगे।

 कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेेंद्र मोदी और राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी भी मौजूद रहेंगे। सेना की इकाइयां परेड करेंगी। तिलक मार्ग से संपूर्ण सिंह इस पूरी परेड का आंखों देखा हाल रेडियो पर सुनाएंगे। भिवानी स्थित हालू मोहल्ला निवासी संपूर्ण सिंह मंगलवार सुबह 9:50 से 11:30 तक हिंदी में कमेंटरी करेंगे।

इसके लिए दिल्ली में पिछले छह दिन से रिहर्सल जारी है। बागड़ी सूबे के पहले उद्घोषक हैं, जिन्होंने विज्ञान भवन नई दिल्ली में दो बार राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल और दो बार राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी के कार्यक्रम की लाइव कमेंटरी की है। इसके साथ ही कॉमनवेल्थ गेम में पांच दिन पीस बेटन रिले की कमेंटरी की थी। इसके साथ ही कुरुक्षेत्र के सूर्य ग्रहण मेले में भी संपूर्ण अपनी आवाज का जादू बिखेर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें