फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: अंडर-14 और 17 खो-खो में रोहतक ब्लॉक प्रथम

Mon, 25 Aug 2025 12:30 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
खो-खो की विजेता टीम को सम्मानित करते जिला मौलिक ​शिक्षा अ​धिकारी। स्रोत : विभाग
विज्ञापन
रोहतक। शिक्षा विभाग की ओर से आयोजित किए जा रहे जिलास्तरीय स्कूली खेलकूद प्रतियोगिता के दूसरे दिन लड़कियों के मुकाबले करवाए गए। अंडर-14 और 17 खो-खो प्रतियोगिता में रोहतक ब्लॉक प्रथम रहा। दूसरे स्थान पर कलानौर ब्लॉक रहा।
विज्ञापन

अंडर-19 में रोहतक ब्लॉक प्रथम व सांपला ब्लॉक ने दूसरे स्थान हासिल किया। अंडर-14 लड़कियों की स्केटिंग प्रतियोगिता में 6 खिलाड़ियों का चयन राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के लिए गया गया है। इसमें परीशा, पंखुड़ी, देवांशी, रितिका, जीविका व युक्ति शामिल हैं। दूसरे दिन के खेल का आयोजन नोडल अधिकारी बिजेंद्र हुड्डा की देखरेख में किया गया।
लाढ़ौत स्थित गुरुकुल विश्व भारती में जिला शिक्षा अधिकारी मनजीत मलिक, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी दिलजीत सिंह ने डीएवी पब्लिक स्कूल में स्केटिंग व जेड ग्लोबल स्कूल में शूटिंग प्रतियोगिता के खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया।
विज्ञापन



फुटबॉल में महम की टीम विजेता रही
जिलास्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं के मीडिया समन्वयक डॉ. जनक राज ने बताया कि लड़कियों की फुटबॉल प्रतियोगिता में अंडर-14 में महम ब्लॉक पहले और कलानौर ब्लॉक दूसरे स्थान पर रहा। अंडर-17 लड़कियों में रोहतक ब्लॉक पहले और महम ब्लॉक दूसरे स्थान पर रहा। अंडर-19 लड़कियों के मुकाबले में महम ब्लॉक ने प्रथम व लाखनमाजरा ब्लॉक ने दूसरा स्थान हासिल किया।
-
शतरंज में यशिका, महक साक्षी का राज्यस्तीरय स्पर्धा के लिए चयन
शतरंज प्रतियोगिता के अंडर-14 में यशिका, तन्वी, आशिमा, गार्गी व छवि गुप्ता का चयन राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है। अंडर-17 में महक, रिदम, मुस्कान, शुभम व सवी मलिक। अंडर-19 में साक्षी राठी, पूजा मलिक, अनुष्का, श्रेया व अंजलि का चयन राज्यस्तर के लिए किया गया। लड़कियों की आर्चरी प्रतियोगिता का आयोजन लाढ़ौत नवयुग शिक्षा निकेतन स्कूल में किया गया।

खो-खो की विजेता टीम को सम्मानित करते जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी। स्रोत : विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें