फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: रोहतक बार का अप्रैल में पूरा हो जाएगा कार्यकाल, 15 मई को होगा मतदान

विज्ञापन
05-जिला बार एसोसिएशन के कार्यालय में अपना रिकार्ड अपडेट करवाते वकील। संवाद - फोटो : स्कूलों में निरीक्षण करते संभागीय परिवहन विभाग के अ​धिकारी।
विज्ञापन

विज्ञापन
रोहतक। बार एसोसिएशन के चुनाव को लेकर वकीलों के बीच माहौल गरमाने लगा है। एक माह छह दिन बाद 15 मई को एसोसिएशन के चुनाव को लेकर बार में मतदान होगा। एक वकील एक ही बार में वोट डाल सकेगा। इसके लिए बार काउंसिल पंजाब एवं हरियाणा की तरफ से पत्र जारी किया गया है।
वकीलों को 16 अप्रैल तक फीस जमा कराने व शपथ पत्र देने के लिए समय दिया गया है। प्रदेश में रोहतक बार एसोसिएशन का अहम स्थान है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा से लेकर सांसद दीपेंद्र हुड्डा, पूर्व वित्तमंत्री कैप्टन अभिमन्यु, विधायक बीबी बतरा, पूर्व राज्यसभा सांसद शादीलाल बतरा व पूर्व विधायक संत कुमार तक बार से जुड़े रहे हैं।
विज्ञापन

2025 में पंजाब एवं हरियाणा बार काउंसिल की तरफ से 28 फरवरी को बार के चुनाव कराए जाने थे लेकिन सिविल कोर्ट के फैसले के बाद चुनाव समिति ने चुनाव कराने से इन्कार कर दिया था। इसी बीच बार काउंसिल की अनुशासनात्मक कमेटी ने प्रधान पद के प्रत्याशी अरविंद श्योराण का पिछले मामले में कार्रवाई करते हुए वकालत का लाइसेंस स्थगित कर दिया।
इसके बाद बार की चुनाव समिति ने अरविंद को चुनाव लड़ने के अयोग्य करार दे दिया। ऐसे में प्रधान पद के एकमात्र प्रत्याशी दीपक हुड्डा को चुनाव अधिकारी ने प्रधान निर्वाचित घोषित कर दिया था।
इसके बाद 17 मार्च को बार के चार पदों उप प्रधान, महासचिव, सह सचिव व लाइब्रेरी इंचार्ज का चुनाव हुआ। इसमें अजय ओहल्याण उप प्रधान, राजकरण पंघाल महासचिव, डिंपल सह सचिव व अनिल कुमार लाइब्रेरी इंचार्ज चुने गए। अब 15 मई को बार के चुनाव होंगे।
बाक्स
यह रहेगा चुनाव कार्यक्रम
: सालाना फीस जमा कराने व शपथ पत्र देने की समय सीमा : 16 अप्रैल
: जिला बार के चुनाव अधिकारी की ओर से काउंसिल को सूचना भेजने की समय सीमा : 20 अप्रैल
: बार काउंसिल की ओर आरओ को भेजी जाएगी मतदाता सूची : 24 अप्रैल
: बार एसोसिएशन नोटिस बोर्ड पर चस्पा करेगी मतदाता सूची : 27 अप्रैल
: बार काउंसिल मतदाता सूची पर लेगी आपत्ति : 2 मई
: आपत्तियों पर निर्णय : 8 मई
: बार एसोसिएशन के चुनाव को लेकर मतदान : 15 मई

वर्जन
जिला बार एसोसिएशन के चुनाव को लेकर बार काउंसिल की तरफ से पत्र जारी कर दिया गया है। 15 मई को बार एसोसिएशन के चुनाव को लेकर वोट डाले जाएंगे। अभी 16 अप्रैल तक फीस जमा कराने व शपथ पत्र देने की समय सीमा रखी गई है। -एडवोकेट दीपक हुड्डा, प्रधान जिला बार एसोसिएशन
विज्ञापन



काउंसिल के सदस्य की दौड़ से दो प्रत्याशी बाहर
पंजाब एवं हरियाणा बार काउंसिल के चुनाव में मतगणना में दूसरी वरीयता की वोटों की गितनी शुरू हो गई। रोहतक बार से जुड़ी वकील दिव्या दहिया व योगेश शर्मा प्रथम वरीयता की वोट कम मिलने के बाद काउंसिल के चुनाव से बाहर हो गए हैं। दूसरी वरीयता के वोटों की गणना के दूसरे दिन वीरवार को बार काउंसिल के पूर्व चेयरमैन विजेंद्र अहलावत 1595 वोटों के साथ रोहतक बार से जुड़े प्रत्याशियों में सबसे आगे चल रहे हैं। दूसरे स्थान पर अंजली सहरावत 1148 वोट ले चुकी हैं। बलवान सुहाग 485 वोट लेकर तीसरे व भाजपा जिला अध्यक्ष रणबीर ढाका 468 वोट लेकर चौथे स्थान पर बने हुए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें